10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइजरायल-हिजबुल्लाह के बीच सीजफायर को लेकर नेतन्याहू ने दी मंजूरी! लेकिन फंस...

इजरायल-हिजबुल्लाह के बीच सीजफायर को लेकर नेतन्याहू ने दी मंजूरी! लेकिन फंस गया पेच

Published on

नई दिल्ली,

इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच लंबे समय से तनाव देखा जा रहा है. लेकिन इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. CNN की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लेबनानी समूह हिजबुल्लाह के साथ सीजफायर समझौते को मंजूरी दे दी है, लेकिन कुछ डिटेल्स को लेकर इजरायल को आपत्तियां हैं, जिसे फिर से सोमवार को लेबनान को भेजे जाने की उम्मीद थी. रिपोर्ट के अनुसार, समझौते के कुछ बिंदुओं पर अभी भी बातचीत चल रही है और जब तक सभी मुद्दों का समाधान नहीं हो जाता, इसे अंतिम रूप नहीं माना जाएगा.

जानकारी के अनुसार, इजरायली कैबिनेट को भी सीजफायर समझौते को मंजूरी देनी होगी. वहीं, इजरायली सरकारी प्रवक्ता डेविड मेन्सर ने कहा, ‘हम एक समझौते की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन अभी भी कुछ मुद्दे हैं जिन पर चर्चा करनी है.’

दोनों देशों में चल रही बातचीत
बातचीत में शामिल सूत्रों ने कहा कि वार्ताएं सकारात्मक दिशा में बढ़ती दिख रही हैं, लेकिन चेतावनी दी कि इजरायल-हिजबुल्लाह शत्रुता जारी होने के कारण एक छोटी सी चूक भी इन वार्ताओं को पटरी से उतार सकती है. बता दें कि पिछले हफ्ते, अमेरिकी राजदूत अमोस होचस्टीन बेरुत में थे, जहां उन्होंने बातचीत की प्रगति का आकलन किया और कहा कि इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच संघर्षविराम समझौता ‘हमारे पहुंच में है.’

हाल ही में इजरायल ने बेरूत पर एक बार फिर हवाई हमले किए थे, जिसमें 29 लोग मारे गए थे. वहीं, हिजबुल्लाह ने रविवार को इजरायल पर 250 से अधिक मिसाइलों की बौछार की. हिजबुल्लाह को ईरान का समर्थन प्राप्त है. पिछले महीने, दो सूत्रों ने रॉयटर्स को बताया था कि अमेरिकी मध्यस्थ इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच संघर्षविराम को रोकने के लिए एक प्रस्ताव पर काम कर रहा है. इजरायल ने सितंबर मध्य में लेबनान पर एक बड़ा आक्रमण किया था.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...