3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयउत्तर कोरिया की बड़ी मिलिट्री ड्रिल, जंग की तैयारी में तानाशाह किम?...

उत्तर कोरिया की बड़ी मिलिट्री ड्रिल, जंग की तैयारी में तानाशाह किम? सियोल बोला- अंजाम तक पहुंचा देंगे

Published on

प्योंगयांग:

उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन ने देश की सेना को युद्ध के लिए तैयार रहने का आदेश दिया है। हाल ही में किम की निगरानी में उत्तर कोरिया की सेना ने बड़े पैमाने पर अपने तोपखाने की ताकत का परीक्षण किया। दक्षिण कोरिया पर हमला करने में सक्षम कोरियाई पीपल्स आर्मी की यूनिट्स ने सीमा के पास लाइव-फायर आर्टिलरी ड्रिल का आयोजन किया। प्योंगयांग की सरकारी मीडिया ने इस ड्रिल की तस्वीरें जारी की हैं। कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) की रिपोर्ट के अनुसार तानाशाह किम ने अपने सैनिकों से वास्तविक युद्ध के लिए तैयार रहने और युद्ध की तैयारियों को बढ़ाने को कहा है।

दक्षिण कोरिया बोला- हम भी तैयार
दक्षिण कोरिया की सेना ने ड्रिल की पुष्टि करते हुए बताया कि उत्तर कोरिया ने स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे के बीच पीले सागर की ओर रॉकेट लॉन्चर और स्वचालित तोपखाने के गोले दागे। सियोल ने आगे कहा कि दक्षिण कोरिया ने दृढ़ प्रतिरक्षा मुद्रा बनाए रखी है और उत्तर कोरिया की उकसावे वाली कार्रवाई पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने एक बयान में कहा, अगर उत्तर कोरिया उकसावे की कार्रवाई करता है, तो हम उसे जबरदस्त त्वरित जवाब देते हुए अंजाम तक पहुंचाने वाली सजा देंगे।”

दक्षिण कोरिया के अभ्यास का जवाब
सोमवार को दक्षिण कोरिया और अमेरिका की सेना ने सोमवार को सालाना सर्दियों की मिलिट्री एक्सरसाइज शुरू की थी। इसके ठीक बाद ही किम की सेना ने ये ड्रिल करके अपनी ताकत दिखाई है, जिसमें पिछले साल के मुकाबले दोगुनी संख्या में सैनिक थे। किम ने सियोल के संयुक्त अभ्यास को हमले का पूर्वाभ्यास कहा था। इसके साथ ही किम ने अपने हथियारों के परीक्षण में भी तेजी ला दी है।

सियोल है किम का दुश्मन नंबर 1
केसीएनए की रिपोर्ट के अनुसार, अभ्यास को देखने के बाद किम आश्वस्त हुआ कि उसकी सेना लंबी जंग के लिए तैयार है। किम ने पूरी सेना के तोपखाने को विशेषज्ञों के रूप में प्रशिक्षित करने की आवश्यकता पर बल दिया। स्टेट मीडिया ने कहा कि गुरुवार की ड्रिल ने महत्वपूर्ण सैन्य मिशन हासिल किया है। किम ने दक्षिण कोरिया को “प्रमुख दुश्मन” घोषित किया है और एक मिमी क्षेत्र पर भी हमला होने पर परमाणु युद्ध की धमकी दी है। उत्तर कोरिया लगातार अपने हथियारों की क्षमता बढ़ा रहा है। इसी साल की शुरुआत में उत्तर कोरिया ने पानी के अंदर हमला करने वाले परमाणु ड्रोन का परीक्षण किया था।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...