11.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस की जीडीपी से बड़ा हुआ Nvidia का मार्केट कैप, जानिए भारत...

रूस की जीडीपी से बड़ा हुआ Nvidia का मार्केट कैप, जानिए भारत से है कितनी दूर

Published on

नई दिल्ली

एआई चिप बनाने वाली अमेरिका कंपनी एनवीडिया (Nvidia) के शेयरों में इस साल 50 फीसदी से अधिक तेजी आई है। पिछले हफ्ते एक ही दिन में इसके मार्केट कैप में 277 अरब डॉलर का रेकॉर्ड इजाफा हुआ। पिछले साल भी इसके शेयरों में 239 फीसदी तेजी आई थी। इस तेजी के साथ ही इस कंपनी का मार्केट कैप 1.97 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया है जो रूस की जीडीपी से अधिक है। रूस की इकॉनमी का साइज 1.92 ट्रिलियन डॉलर है और वह दुनिया की 12वीं बड़ी इकॉनमी है। एनवीडिया दुनिया की चौथी बड़ी वैल्यूएबल कंपनी है। उससे आगे माइक्रोसॉफ्ट (3.04 ट्रिलियन डॉलर), ऐपल (2.81 ट्रिलियन डॉलर) और सऊदी अरामको (2.06 ट्रिलियन डॉलर) है।

इन खूबसूरत महिलाओं का हर कोई दीवाना हैTrips-Shop.com
अमेरिका 27.97 ट्रिलियन डॉलर के साथ दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी है। चीन 18.56 ट्रिलियन डॉलर के साथ दूसरे, जर्मनी 4.73 ट्रिलियन डॉलर के साथ तीसरे, जापान 4.29 ट्रिलियन डॉलर के साथ चौथे और भारत 4.11 ट्रिलियन डॉलर के साथ पांचवें नंबर पर है। इसके बाद यूके (3.59 ट्रिलियन डॉलर) और फ्रांस (3.18 ट्रिलियन डॉलर) का नंबर है। माइक्रोसॉफ्ट और ऐपल का मार्केट कैप इटली (2.28 ट्रिलियन डॉलर), ब्राजील (2.27 ट्रिलियन डॉलर) और कनाडा (2.24 ट्रिलियन डॉलर) से ज्यादा है। सऊदी अरामको का मार्केट कैप मेक्सिको (1.99 ट्रिलियन डॉलर) से ज्यादा है। इसी तरह ऐमजॉन (1.81 ट्रिलियन डॉलर) का मार्केट कैप साउथ कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, स्पेन, इंडोनेशिया और तुर्की से अधिक है।

क्यों बढ़ रहा है शेयर
एनवीडिया के शेयर ने गुरुवार को एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई का रेकॉर्ड बनाया। चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन के दम पर कंपनी का शेयर 16.4 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 277 अरब डॉलर बढ़ गया जो अब तक किसी भी कंपनी के वैल्यूएशन में एक दिन में आई सबसे बड़ी उछाल है। दुनिया के महंगे एआई चिप मार्केट में एनवीडिया की 80 फीसदी हिस्सेदारी है। चौथी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू तीन गुना से अधिक बढ़कर 22.10 अरब डॉलर रहा था। इस कंपनी की स्थापना ताइवान में जन्मे जेंसन हुआंग ने की थी।

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...