8.3 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयदशहरे के मौके पर मुस्लिम देश UAE में 'राम मंदिर' का उद्घाटन...

दशहरे के मौके पर मुस्लिम देश UAE में ‘राम मंदिर’ का उद्घाटन आज, खूबसूरती देख कर कहेंगे वाह

Published on

दुबई

दुबई के जबेल अली में भव्य हिंदू मंदिर का उद्घाटन आज किया जाएगा। 5 अक्टूबर यानी दशहरा के मौके पर इस मंदिर को जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इस मंदिर में 16 देवताओं की मूर्तिंयां होंगीं। एक ध्यान कक्ष और कार्यक्रम आयोजन के लिए कम्युनिटी सेंटर होगा। ये हिंदू मंदिर जेबल अली में अमीरात के कॉरिडोर ऑफ टॉलरेंस में है। इस इलाके में एक गुरुद्वारा, एक मंदिर और कई ईसाई चर्च हैं, जहां लोग अपने धर्म और आध्यात्मिकता को साथ-साथ निभाते हैं।

2020 में रखी गई थी नींव
खलीज टाइम्स के मुताबिक यह मंदिर सिंधु गुरु दरबार मंदिर का विस्तार है जो UAE के सबसे पुराने हिंदू मंदिरों में से एक है। 2020 की मई में इस मंदिर की नींव रखी गई थी। उद्घाटन से इस इलाके में लंबे समय से चली आ रही हिंदुओं की पूजा स्थल की मांग का वर्षों पुराना सपना पूरा हुआ। इस मंदिर में सभी धर्म के लोगों का स्वागत है। मंदिर का उद्घाटन 1 सितंबर 2022 को पहले ही हो चुका है, जहां हजारों लोगों को सफेद संगमरमर से बने इस मंदिर के अंदरूनी हिस्से को देखने की अनुमति दी गई थी।

QR आधारित होगी एंट्री
​मंदिर के पिलर पर अरबी और हिंदू डिजाइन देखने को मिलता है और छत पर घंटियां हैं। मंदिर प्रबंधन ने अपनी वेबसाइट के माध्यम से QR कोड आधारित अपॉइंटमेंट बुकिंग प्रणाली को एक्टिव कर दिया है। पहले दिन से मंदिर में कई लोगों ने दर्शन किए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है भीड़ को कंट्रोल करने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए ये फैसला किया गया है।

मंदिर के छत पर बना है कमल
अधिकांश देवताओं की मूर्तियां मुख्य प्रार्थना कक्ष में स्थापित हैं। वहीं मंदिर के छत पर गुलाबी रंग का एक खूबसूरत 3D कमल बना हुआ है। मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक दुबई का नया हिंदू मंदिर सुबह 6.30 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहेगा।

मंदिर में 16 देवताओं की मूर्तियां
इस मंदिर में हर रोज लगभग 1000 से 1200 श्रद्धालु आ सकते हैं। मंदिर में भगवान गणेश, राधा-कृष्ण, सीता-राम लक्ष्म समेत शिवजी की मूर्ति और शिवलिंग भी है। कुल 16 देवताओं की मूर्तियां मंदिर में हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...