8.3 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपुतिन के आदेश पर 2 लाख लोग सेना में शामिल, आखिर क्या...

पुतिन के आदेश पर 2 लाख लोग सेना में शामिल, आखिर क्या है रूस का प्लान

Published on

लंदन

यूक्रेन पर जारी रूसी हमले के बीच व्लादिमीर पुतिन ने पिछले दिनों सैनिकों की संख्या में इजाफे का ऐलान किया था। इसके तहत 3 लाख रिजर्व फोर्स यानी सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त नागरिकों की सेना में तैनाती की जानी है। व्लादिमीर पुतिन के आदेश के बाद से दो सप्ताह के अंदर ही दो लाख लोग सेना को जॉइन कर चुके हैं। रूसी डिफेंस मिनिस्टर सेरगेई शोइगु ने यह बात कही है। यूक्रेन की ओर से लगातार हमलों के चलते पिछले दिनों रूसी सेना को बैकफुट पर आना पड़ा था। इसके बाद व्लादिमीर पुतिन ने रिजर्व सैनिकों के मोबिलाइजेशन का आदेश दिया था। इसके तहत उन 3 लाख लोगों को मोर्चे पर लाने का फैसला लिया गया, जिन्हें सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त है।

पुतिन की ओर से जारी आधिकारिक आदेश में रिजर्व सैनिकों की संख्या नहीं बताई गई थी। हालांकि कहा जा रहा है कि यह आंकड़ा कहीं ज्यादा हो सकता है क्योंकि सेना की ओर से उन लोगों को भी कॉल लेटर दिए जा रहे हैं, जिन्हें कभी कोई ट्रेनिंग नहीं मिली है। इसके चलते लोगों में दहशत और कुछ लोगों ने विरोध भी दर्ज कराया है। पिछले दिनों तो यह भी खबर थी कि बड़ी संख्या में रूसी लोग देश छोड़कर जा रहे हैं ताकि उन्हें जबरिया तौर पर सेना में न भर्ती किया जा सके। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर व्लादिमीर पुतिन की यूक्रेन से युद्ध को लेकर प्लानिंग क्या है।

बता दें कि बीते शुक्रवार को ही यूक्रेन के 4 इलाकों के रूस ने खुद में विलय के लिए जनमत संग्रह कराया था। अब क्रेमलिन से इस संबंध में कानून भी पारित करा लिया गया है। ऐसे में यू्क्रेन के पूर्वी इलाकों पर रूस ने कब्जे की तैयारी पूरी कर ली है। इसके अलावा व्लादिमीर पुतिन की ओर से लगातार अमेरिका समेत नाटो देशों को धमकी दी जा रही है कि यदि वे दखल देंगे तो अंजाम भुगतना होगा। व्लादिमीर पुतिन कई बार कह चुके हैं कि पश्चिमी देश उनकी परमाणु अटैक की धमकी को हल्के में न लें। गौरतलब है कि रूस के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा परमाणु हथियार हैं।

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...