8.2 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय1.70 लाख में सिर्फ मिलेगा स्टूडेंट वीजा, ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना होने वाला...

1.70 लाख में सिर्फ मिलेगा स्टूडेंट वीजा, ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना होने वाला है और भी ज्यादा महंगा, जानें क्यों

Published on

ऑस्ट्रेलिया में पढ़ने की प्लानिंग कर रहे भारतीय छात्रों को अब पहले से ज्यादा जेब ढीली खर्च करने को लेकर प्लानिंग बनानी चाहिए। इसकी वजह ये है कि सत्तारूढ़ लेबर पार्टी ने कहा है कि अगर उसे चुनाव में दोबारा जीत मिलती है, तो वह विदेशी छात्रों के लिए स्टूडेंट वीजा फीस 2000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग 1.70 लाख रुपये) कर देगी। ऑस्ट्रेलिया में 3 मई को चुनाव होने वाले हैं, जिसे जीतने के लिए लेबर पार्टी तरफ से ये ऐलान किया गया है।

ऑस्ट्रेलिया का एजुकेशन सेक्टर सबसे ज्यादा कमाई करने वाला क्षेत्र है, जो इमिग्रेशन का एक बड़ा सोर्स भी रहा है। वर्तमान में स्टूडेंट वीजा फीस 1600 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग 1.36 लाख रुपये) है। लेबर पार्टी के कोषाध्यक्ष जिम चाल्मर्स और ऑस्ट्रेलिया के वित्त मंत्री केटी गैलाघर ने बताया कि शनिवार को होने वाले संघीय चुनाव के लिए लेबर पार्टी की नीतियों के तहत ये फैसला लिया गया है। वीजा फीस में बढ़ोतरी से अगले चार सालों में 760 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की कमाई होगी।

विपक्ष ने भी वीजा फीस बढ़ाने का किया वादा
ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने पिछले साल जुलाई में भी विदेशी छात्र वीजा की फीस दोगुनी से ज्यादा कर दी थी। तब फीस 710 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर से बढ़कर 1,600 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर हो गई थी। ऑस्ट्रेलिया के विपक्षी दल ने भी वीजा फीस बढ़ाने का वादा किया है। उन्होंने कहा है कि वे फीस को कम से कम 2,500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर कर देंगे। इसके अलावा, देश की टॉप यूनिवर्सिटी, जिन्हें ग्रुप ऑफ 8 कहा जाता है, में आवेदन करने वाले छात्रों के लिए फीस 5,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर होगी।

विदेशी छात्रों की संख्या पर भी लगेगी लगाम
विदेशी छात्र ऑस्ट्रेलियाई यूनिवर्सिटीज के लिए कमाई का एक बड़ा जरिया हैं। लेकिन इनकी वजह से देश में लोगों का आना-जाना भी बढ़ा है, जिससे घरों की कीमतें बढ़ गई हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, फरवरी 2025 में लगभग 2,00,000 विदेशी छात्र ऑस्ट्रेलिया आए। ये पिछले साल के मुकाबले 12.1% ज्यादा है। कोविड से पहले, फरवरी 2019 के मुकाबले ये संख्या 7.3% ज्यादा है। लेबर पार्टी ने वादा किया है कि 2025 में विदेशी छात्रों की संख्या 2,70,000 तक सीमित कर दी जाएगी। वहीं विपक्षी दल चाहता है कि ये संख्या 2,40,000 से ज्यादा न हो।

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...