5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहैती में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन इंद्रावती शुरू, भारत...

हैती में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन इंद्रावती शुरू, भारत का मददगार बना यह देश

Published on

पोर्ट-ओ-प्रिंस

भारत ने हिंसा प्रभावित हैती में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए ऑपेरशन इंद्रावती शुरू कर दिया है। इस ऑपरेशन के तहत गुरुवार को 12 भारतीयों को हैती से सुरक्षित निकाला गया है। इस ऑपरेशन की जानकारी विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर दिया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार विदेशों में अपने नागरिकों की सुरक्षा और भलाई के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने ऑपरेशन इंद्रावती में भारत की मदद करने के लिए हैती के पड़ोसी देश डोमिनिकन रिपब्लिक को धन्यवाद भी दिया है।

जबरदस्त हिंसा की चपेट में हैती
कैरेबियाई देश हैती महीनों से हिंसा की चपेट में है। कुछ दिनों पहले ही हथियारबंद गैंग के समूहों ने देश की राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस में पुलिस स्टेशन, जेल और अन्य स्थानों पर हमला कर शहर को व्यवस्था को हिला दिया था। हैती के हालात इतने खराब हैं कि अमेरिका ने अपने दूतावास से कर्मचारियों को एयरलिफ्ट करके बाहर निकाला। इतना ही नहीं, विद्रोहियों के बढ़ते दबाव के कारण हैती के प्रधानमंत्री एरिएल हेनरी को इस्तीफा देना पड़ा है। ऐसी भी रिपोर्ट है कि अमेरिका हैती में अपनी सेना भेजने पर विचार कर रहा है।

लगातार बिगड़ रहे हैती के हालात
प्रधानमंत्री एरिएल हेनरी के इस्तीफे के बाद भी हैती में शांति और स्थिरता दिखाई नहीं दे रही। दावा किया जा रहा है कि हैती के 80 फीसदी इलाकों पर सरकार विरोधी गैंगों का कब्जा है। ये गैंग अपने-अपने लीडर को देश का अगला प्रमुख घोषित करने का प्रयास भी कर रहे हैं। हालांकि ये सभी गैंग इस बात पर एकमत है कि अगर हैती में कोई विदेशी सेना आती है तो उसका एक साथ मुकाबला किया जाएगा। हैती की राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस को इस वक्त दुनिया का सबसे खतरनाक शहर माना जा रहा है। सड़कों पर गैंगों का कब्जा है। पुलिस और प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं बची है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...