18.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयओरेशनिक: रूस की नई हाइपरसोनिक म‍िसाइल या परमाणु हमला करने वाली RS-26...

ओरेशनिक: रूस की नई हाइपरसोनिक म‍िसाइल या परमाणु हमला करने वाली RS-26 रूबेज का बदला नाम, पुतिन के दावे पर उठे सवाल

Published on

मॉस्को

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि उनके देश ने बृहस्पतिवार को यूक्रेन पर मध्यम दूरी की मिसाइल से हमला किया है। उन्होंने दावा किया कि यह मिसाइल एक परीक्षण प्रक्षेपण था। अपने टीवी संबोधन में पुतिन ने कहा, कई चीजों के अलावा, रूस की नई मध्यम दूरी की मिसाइलों में से एक का परीक्षण किया गया। पुतिन ने बताया कि यह हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसका नाम ओरेशनिक रखा गया है। पुतिन के बयान के बाद इस मिसाइल को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

रूस की नई मिसाइल पर सवाल
मध्यम दूरी की मिसाइलें वे होती हैं, जो 5500 किलोमीटर की दूरी तक लक्ष्य को निशाना बना सकती है। लेकिन इस मिसाइल हमले के साथ एक नया सवाल पैदा हो गया है कि कहीं ये रूस की RS-26 रूबेज अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल ही तो नहीं है, जिसे रूस ने नाम बदलकर इस्तेमाल किया है। डिफेंस एक्सपर्ट मैगजीन ने अपनी रिपोर्ट में ऐसी ही संभावना की ओर इशारा किया है।

इन चर्चाओं को यूक्रेन के उस दावे के बाद हवा मिली, जिसमें कहा गया था कि रूस ने गुरुवार सुबह उसके निप्रो शहर अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) से हमला किया है। कीव के दावे के मुताबिक, पहली बार युद्ध में अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, अमेरिका ने कहा कि यह मध्यम दूरी की मिसाइल हो सकती है। बाद में पुतिन ने अपने बयान में भी मध्यम दूरी की मिसाइल से हमले की बात कही।

ओरेशनिक के बारे में सार्वजनिक जानकारी नहीं
इन दो विरोधाासी बयानों ने रूस की नई मिसाइल ओरेशनिक की वास्तविक प्रकृति के बारे में सवाल उठाए हैं। डिफेंस एक्सपोर्ट की रिपोर्ट के अनुसार, इस नाम की रूसी मिसाइल के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है। यहां ध्यान रखना जरूरी है कि रूस अक्सर सूचनाओं को गलत तरीके से बाहर लाता है। उदाहरण के लिए 2022 में रूसी मीडिया में जमेयेविक नामक लंबी दूरी की एंटी-शिप मिसाइल प्रोजेक्ट का दावा किया। लेकिन 2023 में घोषणा की गई की इस मिसाइल का काम रोक दिया गया है।

ओरेशनिक मिसाइल ही RS-26 रूबेज?
डिफेंस एक्सप्रेस ने कहा है कि संभव है कि ओरेशनिक नाम का उपयोग RS-26 रूबेज के लिए ही आधिकारिक रूप से किया जा रहा हो। रूसी रक्षा उद्योग के लिए दो नाम कोई नई चीज नहीं है। उदाहरण के लिए Kh-101 क्रूज मिसाइल को प्रोडक्ट 504 के रूप में भी जाना जाता है।डिफेंस एक्सप्रेस के अनुसार, ओरेशनिक नाम का उपयोग पश्चिमी देशों पर मनोवैज्ञानिक प्रभाव डालने के उद्देश्य से किया गया लगता है। ऐसा लगता है कि इसका लक्ष्य यह धारणा बनाना है कि रूस ने नई, पहले से अज्ञात मिसाइल क्षमताओं का विकास किया है, जो दुनिया को डराने का काम करती हैं।

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...