3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहमारा सैन्य खर्च अमेरिका के मुकाबले... डिफेंस बजट दोगुना कर क्या बोला...

हमारा सैन्य खर्च अमेरिका के मुकाबले… डिफेंस बजट दोगुना कर क्या बोला चीन?

Published on

बीजिंग

चीन ने अपने डिफेंस बजट की आलोचना पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। चीनी सेना के प्रवक्ता ने कहा है कि उसका सैन्य बजट खुला, पारदर्शी और उचित है। उन्होंने अमेरिका की तुलना में चीन के रक्षा बजट को सकल घरेलू अनुपात की तुलना में काफी कम बताया है। चीन ने कुछ दिनों पहले ही अपने बजट में ऐलान किया था कि वह इस साल अपने रक्षा खर्च में 7.2% की वृद्धि करेगा। इस ऐलान के बाद राष्ट्रपति शी जिनपिंग के 11 साल के कार्यकाल में चीन का सैन्य बजट दोगुना से अधिक हो गया है। माना जा रहा है कि चीन रक्षा खर्च को बढ़ाकर अमेरिका का मुकाबला करने जा रहा है।

चीन ने रक्षा बजट पर क्या कहा
पीपुल्स लिबरेशन आर्मी और एनपीसी में पीपुल्स आर्म्ड पुलिस प्रतिनिधिमंडल के प्रवक्ता वू कियान ने शनिवार को कहा, “चीन का राष्ट्रीय रक्षा व्यय खुला, पारदर्शी है और इसका खर्च उचित और उचित है।” उन्होंने कहा कि अमेरिका जैसी सैन्य शक्तियों की तुलना में, चीन का रक्षा व्यय सकल घरेलू उत्पाद के अनुपात, राष्ट्रीय राजकोषीय व्यय के अनुपात, या प्रति व्यक्ति राष्ट्रीय रक्षा व्यय, या प्रति सेवा-व्यक्ति राष्ट्रीय रक्षा व्यय के संदर्भ में अपेक्षाकृत कम है।

जिनपिंग के कार्यकाल में दो गुना हुआ रक्षा बजट
एक दशक से अधिक समय पहले शी के राष्ट्रपति और कमांडर-इन-चीफ बनने के बाद से चीन का रक्षा बजट 2013 में 720 बिलियन युआन से बढ़कर इस वर्ष 1.67 ट्रिलियन युआन (230 बिलियन डॉलर) हो गया है। सी जिनपिंग के कार्यकाल के दौरान सैन्य खर्च में प्रतिशत वृद्धि लगातार वार्षिक घरेलू आर्थिक विकास लक्ष्य से आगे रही है। सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल 2024 के लिए विकास लक्ष्य पिछले साल के लक्ष्य के समान लगभग 5% है। लंदन स्थित इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज (आईआईएसएस) के आंकड़ों के आधार पर, इस साल का बजट चीनी रक्षा खर्च में लगातार 30वें साल बढ़ोतरी का प्रतीक है।

अमेरिका-जापान ने की आलोचना
अमेरिका ने कहा है कि वह चीन के बढ़ते रक्षा खर्च पर करीबी नजर रखे हुए है। उसन कहा है कि वह चीन के रणनीतिक इरादों और उसके सशस्त्र बलों के विकास से सावधान हैं। वहीं, जापान ने चीन के रक्षा बजट में बढ़ोत्तरी को शांति के लिए खतरा बताया। जापान ने चीन से और अधिक खुलापन लाने का भी आग्रह किया। जापान और चीन में पूर्वी चीन सागर में स्थित द्वीपों को लेकर पुराना विवाद है। अंतरराष्ट्रीय विेशेषज्ञों का भी मानना है कि चीन अपनी सैन्य शक्ति बढ़ाकर अमेरिका को चैलेंज करने की तैयारी में है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...