20.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबकरीद पर पाक आर्मी चीफ की गीदड़भभकी, कश्मीर का जिक्र कर भारत...

बकरीद पर पाक आर्मी चीफ की गीदड़भभकी, कश्मीर का जिक्र कर भारत के खिलाफ उगला जहर

Published on

इस्लामबाद

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ईद-उल-अजहा के दिन भी अपनी भारत विरोधी सोच से बाहर नहीं निकल पाए। उन्होंने इस त्योहार को मनाने के लिए नियंत्रण रेखा का दौरा किया और कश्मीर को लेकर भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला। आर्मी चीफ ने हाजी पीर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के दौरे के दौरान सैनिकों से बात करते हुए कहा, “सैनिकों के तौर पर, हम अपने घरों और प्रियजनों से दूर रहकर ऐसे त्यौहार मनाने में गर्व महसूस करते हैं, ताकि हम अपने देश और साथी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें।”

जनरल मुनीर ने अलापा कश्मीर राग
पाकिस्तानी सेना के प्रॉपगैंडा विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के एक बयान के अनुसार, सेना प्रमुख ने अग्रिम मोर्चे पर तैनात अधिकारियों और सैनिकों के साथ ईद की नमाज अदा की और पाकिस्तान की शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए सैनिकों के समर्पण, उच्च मनोबल और प्रतिबद्धता की भी सराहना की। इस दौरान उन्होंने कश्मीर राग अलापते हुए संयुक्त राष्ट्र के प्रासंगिक प्रस्तावों के अनुरूप पाकिस्तान के कथित सैद्धांतिक रुख को दोहराया।

कश्मीर को लेकर भारत के खिलाफ जहर उगला
पाकिस्तानी आर्मी चीफ ने भारत पर कश्मीरियों के उत्पीड़न करने और क्रूरता का आरोप भी लगाया। उन्होंने अपने आरोपों में कहा, “हाल ही में संपन्न चुनावों के बाद भारत, पाकिस्तान के खिलाफ झूठे प्रचार कर रहा और उकसा रहा है।” जनरल मुनीर ने भारत पर झूठे प्रचार और उकसावे के आड़ में “कश्मीरी लोगों पर अपनी आक्रामकता और उत्पीड़न” को छिपाने का प्रयास का भी आरोप लगाया। उन्होंने भारत पर फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन करने का भी आरोप लगाया। मुनीर ने कहा कि ऐसी रणनीतियां भारत का एक नियमित राजनीतिक उपकरण बन गई हैं।

पाकिस्तान को बताया शांति का समर्थक!
जनरल मुनीर ने कहा, “पाकिस्तान ने हमेशा क्षेत्र में शांति और स्थिरता का समर्थन किया है; हालांकि, पाकिस्तान की क्षेत्रीय संप्रभुता के किसी भी उकसावे या उल्लंघन का राष्ट्र के पूर्ण समर्थन के साथ त्वरित और दृढ़ प्रतिक्रिया के साथ सामना किया जाएगा।” इससे पहले दिन में, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ईद पर पाकिस्तानी राष्ट्र और दुनिया भर के मुसलमानों को हार्दिक बधाई दी और कश्मीर वाला राग अलापा।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...