9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत का S-400 हवाई कवच भेदने के लिए PAK ने शामिल किया...

भारत का S-400 हवाई कवच भेदने के लिए PAK ने शामिल किया Fatah-II रॉकेट, अमेरिकी थिंक टैंक की आई ये चेतावनी

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिकी थिंक टैंक ने चेतावनी दी है कि पाकिस्तान का फतह-2 जीएमएलआरएस भारत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. यह भारत के हवाई सुरक्षा कवच यानी एयर डिफेंस सिस्टम को तोड़ने में सक्षम है. अगर भारत-पाकिस्तान में संघर्ष होता है तो फतह-2 रॉकेट्स भारत के एयर डिफेंस सिस्टम को 95% बर्बाद करने में सक्षम हैं.

दावा यहां तक किया गया है कि यह रॉकेट रूस से भारत को मिले S-400 एयर डिफेंस सिस्टम को भी बर्बाद कर सकता है. पाकिस्तान ने पिछले महीने ही इस ताकतवर रॉकेट का सफल परीक्षण किया था. यह 400 km तक मार करने वाला रॉकेट आर्टिलरी है. दावा किया जा रहा है कि इसका नेविगेशन सिस्टम, ट्रैजेक्टरी और दिशा-गति में बदलाव की क्षमता इसे बेहद खास और खतरनाक बनाती है.

फतह-2 गाइडेड रॉकेट सिस्टम है. यह पाकिस्तान का मल्टी-लॉन्च रॉकेट सिस्टम हैं. PAK सेना का दावा है कि इसकी सटीकता का कोई सानी नहीं है. इसमें स्टेट-ऑफ-द-आर्ट नेविगेशन सिस्टम, खास ट्रैजेक्टरी और मैन्यूवरेबल फीचर्स हैं. यानी यह अपनी दिशा भी बदल सकती है.

अपने टारगेट को सटीकता से खत्म करने की काबिलियत
फतह-2 रॉकेट अपने टारगेट्स को बेहद सटीकता से खत्म करने की ताकत रखती है. दावा यह भी किया गया था कि यह दुनिया के किसी भी मिसाइल डिफेंस सिस्टम को बर्बाद कर सकती है. या धोखा दे सकती है. पाकिस्तान ने तब यह भी घोषणा की है कि यह रॉकेट सिस्टम पाकिस्तान के आर्टिलरी डिविजन में शामिल किया जा रहा है.

भारत को डराने की बेकार कोशिश है इस हथियार का बखान
फतह-2 रॉकेट सिस्टम को सीमा से दूर मौजूद टारगेट्स पर निशाना बनाने के लिए स्टैंडऑफ-प्रेसिशन इंगेजमेंट के लिए पाकिस्तान ने सेना में शामिल किया है. अभी इसे और अपग्रेड किया जाना है लेकिन यह पारंपरिक हथियार के साथ टारगेट पर तबाही मचा सकता है. पड़ोसी मुल्क चाहता है कि भारत उसके इस हथियार से डर जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं.1947 से पाकिस्तान कई बार भारत पर हमला और युद्ध कर चुका है. लेकिन हर बार मुंह की खाई है. अगर फतह-2 की तुलना भारत के किसी भी रॉकेट आर्टिलरी से करेंगे तो यह कहीं भी टिकेगा नहीं. पाकिस्तान ने साल 2022 में इसे सेना में शामिल किया है.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...