11.8 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान की इतनी हिम्मत नहीं, चीन के इशारे पर मौलाना मुनीर भारत...

पाकिस्तान की इतनी हिम्मत नहीं, चीन के इशारे पर मौलाना मुनीर भारत के खिलाफ रच रहे खतरनाक खेल

Published on

इस्लामाबाद

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव दक्षिण एशिया में किसी भी समय बड़े युद्ध को भड़का सकता है। देखने में अभी यह भले ही भारत और पाकिस्तान के बीच एक सैन्य गतिरोध जैसा लग रहा हो, लेकिन वास्तव में यह एक खतरनाक भू-राजनीतिक शतरंज का हिस्सा है, जिसमें सीधे चीन और अमेरिका की प्रतिद्वंद्विता शामिल है। यह केवल स्थानीय संकट भर नहीं है। यह असल वैश्विक शक्ति संतुलन को साधने के लिए महाशक्तियों की प्रतियोगिता है। विश्लेषकों की मानें इस संकट के पीछे बीजिंग की भूमिका का होना महत्वपूर्ण है।

चीन का मंसूबा पूरा करने में लगा पाकिस्तान
पाकिस्तान के पूर्व सैन्य अधिकारी और रक्षा विशेषज्ञ आदिल राजा ने खुफिया और रणनीतिक संकेतों के हवाले से बताया है कि पहलगाम आतंका हमला समेत पाकिस्तान का आक्रामक व्यवहार भले ही उसका दुस्साहस मालूम पड़ता हो, लेकिन ऐसा नहीं है। असल में यह एक सुनियोजित रणनीति है, जिसे चीन संचालित कर रहा है। इसके लिए जनरल असीम मुनीर के नेतृत्व में पाकिस्तान सेना का इस्तेमाल करके इसे अंजाम दिया गया है।

आदिल राजा ने अपने आकलन में बताया कि हालांकि इसके पीछे मुनीर की व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा शामिल है, जिसमें 10 साल का कार्यकाल हासिल करना है, लेकिन ऑपरेशन व्यापक रूप से भू-राजनीतिक है। चीन ने पाकिस्तान के तार खींचे हुए हैं और मुनीर ने आसानी से खुद को बीजिंग की योजना में शामिल कर लिया है।

भारत के खिलाफ चीन का प्लान
चीन इस मामले में अमेरिका की रणनीति अपना रहा है। जिस तरह अमेरिका ने अपने गोलार्द्ध में क्षेत्रीय अधीनता को सुनिश्चित करके प्रभुत्व स्थापित किया। चीन अब उसी रणनीति को अपना रहा है। बीजिंग के लिए सबसे बड़ी चुनौती भारत है। ऐसे में उसे आगे बढ़ने के लिए नई दिल्ली को कमजोर करना जरूरी है। पिछले दो दशकों में चीन ने श्रीलंका, मालदीव और बांग्लादेश में व्यवस्थित रूप से अपना प्रभाव ब़ढ़ाया है। पाकिस्तान इसकी अंतिम सीमा था और अब मुनीर के तहत यह भी बीजिंग के नीचे आ गया है।

बीजिंग को क्या चाहिए
चीन का तीस साल का औद्योगिक प्रभुत्व अब खतरे में है और असली चुनौती जापान या दक्षिण कोरिया नहीं, भारत है। अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध के मद्देनजर बड़ी कंपनियां अब चीन से परिचालन स्थानांतरित करने पर विचार कर रही हैं। ऐसे में युद्ध भारत को विनिर्माण के विकल्प के रूप में अव्यवहारिक बना देगा। बीजिंग का मानना है कि अगर भारत को अभी नहीं रोका गया तो यह कभी नहीं रुकेगा। ऐसा करके चीन क्षेत्र में अमेरिका के सबसे मजबूत सहयोगी को पछाड़ने की योजना बना रहा है।

पाकिस्तान की क्या है तैयारी?
जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला ऐसे समय में हुआ, जब अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस भारत के दौरे पर थे। यह पाकिस्तान और बीजिंग की तरफ से वॉशिंगटन को सीधा संकेत था। सैन्य सूत्रों के हवाले से आदिल राजा ने बताया कि पाकिस्तान ने संभावित मिसाइल हमलों के लिए भारतीय शहरों का नक्शा बनाने के लिए चीनी खुफिया का उपयोग किया है। युद्ध की स्थिति में पाकिस्तान चीनी रसद और नौसैनिक सहायता के साथ गहन सटीक हमले करने की योजना बना रहा है। इस बीच पाकिस्तान के तुर्की से स्टील्थ तकनीक हासिल करने की अपुष्ट खबरें हैं। इस बीच पाकिस्तान सेना प्रमुख समेत शीर्ष सैन्य अधिकारियों के परिवारों के विदेश जाने की खबरें, जो संघर्ष की आशंका का संकेत देता है।

Latest articles

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

अशोका गार्डन इलाके में  उधारी के 30 हजार रुपये मांगे तो दोस्त के सीने में घोंपा चाकू

भोपाल राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में उधारी की रकम को लेकर एक दोस्त...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...