11.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान को मिला अजरबैजान का साथ, भारत के खिलाफ सैन्य अभियान की...

पाकिस्तान को मिला अजरबैजान का साथ, भारत के खिलाफ सैन्य अभियान की जमकर तारीफ की

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान को भारत के खिलाफ कट्टर इस्लामी देश अजरबैजान का खुला समर्थन मिला है। अजरबैजान ने भारत के खिलाफ सैन्य अभियान को लेकर पाकिस्तान की जमकर तारीफ की है। ऐसे में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अजरबैजान को धन्यवाद दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, शहबाज ने अजरबैजानी राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव को पाकिस्तान और भारत के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष के दौरान अपने देश के “दृढ़ समर्थन” के लिए धन्यवाद दिया है। अजरबैजान ने पहले भी बयान जारी कर पहलगाम हमले को लेकर पाकिस्तान का समर्थन किया था। इतना ही नहीं, उसने भारत के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विरोध भी जताया था।

शहबाज ने अजरबैजान को शुक्रिया कहा
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, गुरुवार दोपहर अलीयेव के साथ टेलीफोन पर बातचीत के दौरान शहबाज शरीफ ने हाल ही में हुए संकट के दौरान पाकिस्तान के साथ दृढ़ता से खड़े रहने” के लिए अपना गहरा आभार व्यक्त किया। शहबाज ने अलीयेव के दृढ़ समर्थन को “पाकिस्तान के लोगों के प्रति उनके महान प्रेम और स्नेह का एक और प्रदर्शन” कहा।

अलीयेव ने पाकिस्तान की जमकर तारीफ की
वहीं, अलीयेव ने भारत के खिलाफ पाकिस्तान के हमले का समर्थन किया और शहबाज शरीफ को बधाई दी। उन्होंने भारत-पाकिस्तान युद्धविराम समझौते का स्वागत किया और पाकिस्तान की आक्रामक हरकतों की जमकर तारीफ भी की। इस दौरान अलीयेव ने कहा कि अज़रबैजान सभी क्षेत्रों में पाकिस्तान के साथ अपने भाईचारे के संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री शहबाज ने पाकिस्तान के साथ एकजुटता की उनकी जबरदस्त अभिव्यक्ति के लिए अजरबैजान के भाईचारे वाले लोगों को भी धन्यवाद दिया।

पाकिस्तान का गहरा दोस्त है अजरबैजान
कट्टर इस्लामी राष्ट्र अजरबैजान इल्हाम अलीयेव के कार्यकाल में पाकिस्तान के ज्यादा करीब आया है। इस देश का पाकिस्तान के साथ रणनीतिक और रक्षा संबंध काफी मजबूत हुए हैं। दोनों देश एक दूसरे को न सिर्फ हथियारों की सप्लाई करते हैं, बल्कि कई युद्धाभ्यासों का भी आयोजन करते हैं। इसके अलावा अजरबैजान पाकिस्तान के प्रॉपगैंडा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित करने में मदद भी करता है। अजरबैजान कश्मीर मुद्दे पर खुलकर पाकिस्तान का समर्थन करता है। वहीं, पाकिस्तान आर्मेनिया के साथ तनाव में अजरबैजान का समर्थन करता है।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...