8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान के पास रिश्ते बेहतर करने का मौका... ईरान के सुप्रीम लीडर...

पाकिस्तान के पास रिश्ते बेहतर करने का मौका… ईरान के सुप्रीम लीडर खुमैनी ने जैश अल अदल पर शहबाज को सुनाया!

Published on

तेहरान

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खुमैनी ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ उनके देश के रिश्ते हालिया समय में उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं लेकिन अब इनको बेहतर करने का अच्छा मौका है। खुमैनी ने ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के अंतिम संस्कार में तेहरान पहुंचे पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ से मुलाकात के बाद ये बात कही है। फॉरेन पॉलिसी के साप्ताहिक साउथ एशिया ब्रीफ के लेखक और वाशिंगटन में विल्सन सेंटर में दक्षिण एशिया संस्थान के डायरेक्टर कुगेलमैन विल्सन का कहना है कि पहले खुमैनी को पाकिस्तान के बारे में ट्वीट करते नहीं देखा गया। ऐसा लगता है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शरीफ के साथ मुलाकात के बाद उनका ये पोस्ट आतंकी संगठन जैश-अल-अदल से जुड़ी समस्या की ओर संकेत करता है। इस संगठन को ईरान सरकार अपनी जमीन पर आतंकी वारदातों के लिए जिम्मेदार मानता रहा है।

खुमैनी ने बुधवार को किए अपने ट्वीट में लिखा, ‘इस्लामिक रिपब्लिक ईरान के लिए पाकिस्तान के साथ संबंध महत्वपूर्ण हैं क्योंकि दोनों का रिश्ता भाईचारे का रहा है। हालांकि हाल के सालों में द्विपक्षीय संबंधों में उतार-चढ़ाव भी देखा गया है। इसके बावजूद हमारा मानना है कि नई पाकिस्तानी सरकार के साथ संबंधों को फिर से बेहतर करने का अच्छा मौका है।’

रईसी के अंतिम संस्कार में पहुंचे शहबाज ने की खुमैनी से मुलाकात
ईरान के दिवंगत राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दुनिया के कई नेता बुधवार को तेहरान पहुंचे थे। इनमें पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ भी शामिल थे। रईसी के दफीने के बाद शरीफ की खुमैनी से भी मुलाकात हुई। शहबाज शरीफ ने कहा कि रईसी एक दूरदर्शी नेता थे जिन्होंने खुद को देश की सेवा के लिए हमेशा समर्पित रखा। शरीफ ने पाकिस्तान और ईरान संबंधों को और मजबूत करने में रईसी की सराहनीय भूमिका की तारीफ की।

पाकिस्तान और ईरान के संबंध फिलहाल ठीक होते दिख रहे हैं लेकिन इस साल की शुरुआत में दोनों देशों के बीच जंग जैसे हालात हो गए थे। पहले ईरान ने पाकिस्तान में और इसके कुछ दिन बाद पाकिस्तानी सेना ने ईरान की धरती पर एयरस्ट्राइक की थी। दोनों ओर से ही कहा गया था कि आतंकी संगठों को निशाना बनाने के लिए उनकी ओर ये ये हमले किए गए। दोनों ही देश एक-दूसरे की जमीन पर आतंकी संगठनों को पनाह मिलने की बात कहते रहे हैं।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...