14.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअकड़ में रह गया पाकिस्‍तान, भारत से दुश्‍मनी पड़ी भारी, 70 लाख...

अकड़ में रह गया पाकिस्‍तान, भारत से दुश्‍मनी पड़ी भारी, 70 लाख लोगों की नौकरियां गईं, जानें पूरा मामला

Published on

कराची

कंगाल पाकिस्‍तान में हालात बहुत ही भयानक होते जा रहे हैं। पाकिस्‍तान में आटा के दाम जहां आसमान छू रहे हैं, वहीं डॉलर संकट की वजह से विदेश से आया अरबों रुपये का जरूरी सामान बंदरगाह पर ही फंसा हुआ है। अब खुलासा हुआ है कि पाकिस्‍तान के आर्थिक संकट की वजह से 70 लाख लोगों की नौकरी चली गई है। ये नौकरियां कॉटन टेक्‍सटाइल उद्योग से गई हैं जिस पर पाकिस्‍तान गर्व करता है। दरअसल, पाकिस्‍तानी कपड़ा उद्योग ने कॉटन की कमी को दूर करने के लिए भारत से इसके आयात की मांग की थी। शहबाज सरकार अपनी अकड़ में रह गई और उसने इसकी मंजूरी नहीं दी। इससे अब यह उद्योग बदहाल हो गया है।

एक तरफ पाकिस्‍तान जहां लगातार दलदल में फंसता जा रहा है, वहीं प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ बुरी तरह से फेल साबित हो रहे हैं। पाकिस्‍तान दुनिया में कपड़ों के निर्यात के लिए मशहूर है। साल 2021 में उसने 19.3 अरब डॉलर का निर्यात किया था। यह पाकिस्‍तान के साल 2021 में हुए कुल निर्यात का आधा था। पाकिस्‍तान में कॉटन की भारी कमी हो गई है जिससे अमेरिका और यूरोप को बेडशीट, तौलिया और अन्‍य चीजों का निर्यात करने वाली कई छोटी-छोटी कंपनियां बंद हो गई हैं।

शहबाज ने कॉटन के आयात को नहीं दी मंजूरी
ताजा रिपोर्ट में खुलासा है कि टेक्‍सटाइल उद्योग से 70 लाख लोगों की नौकरियां गई हैं। यही नहीं पाकिस्‍तान की कंगाल सरकार ने कॉटन इंडस्‍ट्री की मदद की बजाय उसके ऊपर और ज्‍यादा टैक्‍स लगा दिया। पाकिस्‍तान में यह टेक्‍सटाइल उद्योग का संकट ऐसे समय पर आया है जब यह देश विदेशी मुद्रा भंडार की भारी कमी और रेकॉर्ड महंगाई का सामना कर रहा है। कॉटन उद्योग कच्‍चा माल तक नहीं खरीद पा रहा है। इससे वह विदेशी कस्‍टमर की मांग को पूरा नहीं कर पा रहा है।

कराची बंदरगाह पर हजारों की तादाद में शिपिंग कंटेनर खड़े हैं। पाकिस्‍तान उनको उतारने के लिए डॉलर तक नहीं दे पा रहा है। अब खतरा यह मंडरा रहा है आने वाले समय में करोड़ों लोगों की नौकरियां जा सकती हैं। पाकिस्‍तान में आई बाढ़ ने हालात को और खराब कर दिया है। इससे पहले पिछले साल पाकिस्‍तान के कॉटन उद्योग ने भारत से आयात की मांग की थी। शहबाज सरकार ने इमरान खान के सियासी खतरे को देखते हुए इसकी मंजूरी नहीं दी थी। पाकिस्‍तान के पास बंपर निर्यात का ऑर्डर था लेकिन वह पूरा नहीं कर पा रहा है। पाकिस्‍तान में 25 फीसदी कॉटन की फसल बर्बाद हो गई है। इससे उसे मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...