3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमुंबई से सीखे पाकिस्तान... एक्सपर्ट ने शहबाज सरकार को दी नसीहत, बताया-...

मुंबई से सीखे पाकिस्तान… एक्सपर्ट ने शहबाज सरकार को दी नसीहत, बताया- कैसे सुधरेगी अर्थव्यवस्था

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान में बीते महीने हुए चुनाव के बाद नई सरकार के सामने अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना सबसे बड़ी चुनौती है। पाकिस्तान की माली हालत नाजुक दौर में है। देश पर कर्ज और देनदारियां लगातार बढ़ रही हैं। इस स्थिति से देश को बाहर निकालने के लिए आर्थिक मामलों के जानकार यूसुफ नजर ने शहबाज शरीफ सरकार को कुछ सुझाव दिए हैं। उन्होंने कहा है कि देश में निवेश को आकर्षित करने और कर्ज कम करने के लिए तुरंत कदम उठाना बहुत जरूरी है।

यूसुफ नजर का कहना है कि पाकिस्तान सरकार को विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए अपनी अर्थव्यवस्था को खुला और सहिष्णु बनाने की जरूरत है। ऐसे किए बिना पाकिस्तान की कम बचत दर और तकनीकी विकास के स्तर को देखते हुए उच्च विकास हासिल करना असंभव होगा। इसके लिए पाकिस्तान को हांगकांग, दुबई, मुंबई, कुला लम्पुर जैसे शहरों की तरफ देखने की जरूरत है।

महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ानी होगी
यूसुफ नजर ने कहा है कि पाकिस्तान के सबसे बड़े शहरों, कराची या लाहौर में कामकाज में औरतों की भागेदारी कम है। पाकिस्तान को अधिक महिला भागीदारी के साथ बेहतर गुणवत्ता वाली कुशल श्रम शक्ति प्राप्त करने के लिए शिक्षा नीति और प्रणाली में आमूलचूल बदलाव करते हुए आधुनिकीकरण की आवश्यकता है। पाकिस्तान को सांस्कृतिक परिवर्तन की भी आवश्यकता है।

यूसुफ का कहना है कि अर्थशास्त्र लोगों और उनके व्यवहार पर भी बहुत हद तक निर्भर करता है। ऐसा माहौल तैयार करने की जरूरत है, जहां लोग बेहतर महसूस करें। आज स्थिति ये है कि निवेशक पाकिस्तान जाने में सहज महसूस नहीं करते। लोग पाकिस्तान को राजनीतिक रूप से अस्थिर और कट्टर देश के रूप में देखते हैं। दुनिया को लगता है कि पाकिस्तान के पास कुशल मानव संसाधनों की कमी है। कुल मिलाकर दुनिया को पाकिस्तान निवेश के लिए एक अनाकर्षक जगह लगती है और इसे बदलने की जरूरत है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...