18.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकरतारपुर कॉरिडोर की तरह हिंदुओं के लिए भी गलियारा खोलना चाहता है...

करतारपुर कॉरिडोर की तरह हिंदुओं के लिए भी गलियारा खोलना चाहता है पाकिस्तान, जानें क्या कहा?

Published on

दुबई

पाकिस्तान अब हिंदुओं के लिए भी करतापुर कॉरिडोर जैसा गलियारा बनाने की पेशकश कर रहा है। पाकिस्तानी सूबे सिंध प्रांत के पर्यटन मंत्री जुल्फिकार अली शाह ने दुबई में कहा कि हिंदू और जैन धर्म के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रांत में पाकिस्तान-भारत सीमा पर करतारपुर जैसा धार्मिक गलियारा बनाया जा सकता है। सिंध में पर्यटन को बढ़ावा देने से संबंधित दुबई में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि उमरकोट और नगरपारकर में गलियारा बनाया जा सकता है, जिनमें से नगरपारकर में कई ऐतिहासिक जैन मंदिर हैं।

हिंदुओं और जैन धर्म को लुभाने की कोशिश
उन्होंने बताया कि सिंध में बड़ी संख्या में हिंदू और जैन धर्मावलंबी आने के इच्छुक हैं। शाह ने सुझाव दिया कि सिंध सरकार धार्मिक पर्यटकों के लिए भारत से सुक्कुर या लरकाना के लिए साप्ताहिक उड़ान भी शुरू कर सकती है। उमरकोट में श्री शिव मंदिर है, जिसे सिंध के सबसे पुराने हिंदू मंदिरों में से एक माना जाता है। कुछ लोगों का मानना है कि इसका निर्माण 2,000 साल से भी पहले हुआ था। लेकिन एक अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी को दिए गए साक्षात्कार में एक स्थानीय हिंदू समुदाय के नेता ने दावा किया कि यह 5,000 साल पुराना है। इस बीच, नगरपारकर में कई परित्यक्त जैन मंदिर हैं।

करतारपुर कॉरिडोर
पाकिस्तान सरकार ने 9 नवंबर, 2019 को भारत के साथ करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन किया था, जो पाकिस्तान-भारत सीमा से लगभग 4.1 किलोमीटर या 2.5 मील की दूरी पर फैला हुआ है। यह कॉरिडोर उन सिख तीर्थयात्रियों के लिए वरदान है जो पवित्र मंदिर – गुरुद्वारा दरबार साहिब करतारपुर के दर्शन करना चाहते हैं। भारत के तीर्थयात्रियों को वैकल्पिक रूप से भारत से लाहौर और फिर करतारपुर के लिए बस का विकल्प चुनना होगा, जिससे यात्रा 125 किलोमीटर लंबी हो जाएगी।

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...