8.4 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान देगा करारा जवाब… भारत में पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त को खाने...

पाकिस्तान देगा करारा जवाब… भारत में पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त को खाने लगा भारत के हमले का खौफ, दी गीदड़भभकी

Published on

इस्लामाबाद:

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बर्बर हमले के बाद पाकिस्तान खौफ में है। पाकिस्तान को एक बार फिर बालाकोट की तरह भारत की बड़ी कार्रवाई का डर सता रहा है। आतंकी हमले के कुछ घंटों बाद ही सोमवार शाम से पाकिस्तान के एयरस्पेस में पाकिस्तानी वायुसेना के विमानों की हलचल असामान्य रूप से बढ़ी हुई नजर आई है। फ्लाइटरेडार24 वेबसाइट के आंकड़े इसकी गवाही देते हैं। रक्षा विशेषज्ञों के बीच भारत की संभावित जवाबी कार्रवाई को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। इस बीच भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त रहे अब्दुल बासित ने भारत को गीदड़भभकी देकर डराने की कोशिश की है।

पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘मुझे यकीन है कि पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी भारतीय दुस्साहस (हमले) को नाकाम करने के लिए इस्लामाबाद हर संभव कदम उठा रहा है। मुझे कोई संदेह नहीं है कि इस बार पाकिस्तान की प्रतिक्रिया बहुत कठोर होगी।’

हमले को लेकर शुरू किया पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा
बासित की टिप्पणी से एक बात साफ हो गई है कि पाकिस्तान को भारत की तरफ से जवाबी कार्रवाई का अंदेशा हो गया है और उसके बयानों में ये बात नजर भी आने लगी है। इसके पहले इन्हीं अब्दुल बासित ने सोमवार को आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा फैलाने की कोशिश की थी, जिसमें घटना पर ही सवाल उठा दिए थे। बासित ने एक पोस्ट में आतंकवादी हमले को सेटअप बताते हुए कहा, कश्मीरी मुजाहिदीन कभी भी नागरिकों को निशाना नहीं बनाते।

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने दिया जहरीला बयान
इसके पहले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पहलगाम हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए मुस्लिमों को लेकर भारत के खिलाफ जहर उगला था। पाकिस्तानी टीवी चैलन को फोन पर दिए एक इंटरव्यू में आसिफ ने कहा, ‘दिल्ली में जो हुकूमत है, उसके खिलाफ बगावत हुई पड़ी है। ये घर में पनपा हुआ है। लोग हक मांग रहे हैं। हिंदुत्व हुकूमत जो लोगों का शोषण कर रही है, अल्पसंख्यकों को, जिनमें मुसलमान भी हैं, ईसाई भी हैं, बौद्ध भी हैं, उसके खिलाफ बगावत है। जो वहां पर हो रहे हैं। हमारा इसके साथ कोई ताल्लुक नहीं है। हम किसी भी सूरत में आतंकवाद को कहीं भी सपोर्ट नहीं करते हैं।’

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...