17.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइजरायल से युद्ध के मुहाने पर खड़े ईरान की मदद करेगा पाकिस्तान,...

इजरायल से युद्ध के मुहाने पर खड़े ईरान की मदद करेगा पाकिस्तान, ओआईसी बैठक में शाहीन मिसाइल देने का किया वादा

Published on

तेहरान

इजरायल के साथ युद्ध के मुहाने पर खड़े ईरान को पाकिस्तान से अहम हथियार मिलने जा रहे हैं। यरुशलम पोस्ट ने स्रोतों के हवाले से दावा किया है कि ईरान का अगर इजरायल के साथ संघर्ष बढ़ता है तो पाकिस्तान उसे मीडियम रेंज की शाहीन-III बैलिस्टिक मिसाइलों की आपूर्ति करेगा। इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) के विदेश मंत्रियों की बैठक में पाकिस्तान की ओर से ये जानकारी दी गई है। ओआईसी की आपातकालीन बैठक ईरान और पाकिस्तान के अनुरोध पर सऊदी अरब में हुई है।

सऊदी ओआईसी प्रतिनिधि ने बताया है कि तटीय शहर जेद्दा में हुई बैठक में इजरायल के फिलिस्तीन पर कब्जे और हानिया की हत्या पर चर्चा की गई। ईरानी विदेश मंत्रालय ने बताा है कि ईरान और पाकिस्तान की ओर से गुजारिश किए जाने के बाद ये बैठक हुई है। 57 इस्लामिक देशों का प्रतिनिधित्व करने वाला ओआईसी खुद को मुस्लिम दुनिया के प्रतिनिदि संगठन के तौर पर पेश करता है। इसमें अरब देशों के साथ ही ईरान, पाकिस्तान और तुर्की जैसे प्रभावशाली गैर-अरब देश भी शामिल हैं।

रूस से भी मिली है ईरान को मदद
पाकिस्तान की ओर से ईरान मिसाइल दिए जाने के वादे के दावे से पहले रूस से भी तेहरान को हथियार मिले हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक गेलिक्स एयरलाइंस का एक रूसी आईएल-76टीडी कार्गो विमान 2 अगस्त को तेहरान हवाई अड्डे पर उतरा है। यह एयरलाइन हथियारों के ट्रांसपोर्ट के लिए जानी जाती है। ऐसे में रूस से ईरान में बड़ी संख्या में हथियार आने का दावा किया जा रहा है।

इस बीच द वॉल स्ट्रीट जर्नल में मंगलवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान सैन्य अभ्यास कर रहा है। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि ये आने वाले दिनों में इजरायल पर हमले की तैयारी है। अमेरिकी अधिकारियों को अभी भी नहीं पता है कि हमला कैसा हो सकता है या सटीक समय सीमा क्या हो सकती है। एक ईरानी सूत्र के हवाले से यह भी कहा गया है कि हमला बुधवार या गुरुवार को हो सकता है।

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...