11.4 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्‍तानी आर्मी चीफ दे रहे जंग की धमकी, उधर ट्रंप से गिड़गिड़ाए...

पाकिस्‍तानी आर्मी चीफ दे रहे जंग की धमकी, उधर ट्रंप से गिड़गिड़ाए पाक राजदूत, भारत से बचाने की गुहार

Published on

वॉशिंगटन

पहलगाम हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई की आशंका के बीच पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर बृहस्पतिवार को सामने आए। इस दौरान जनरल मुनीर ने चेतावनी देते हुए कहा कि भारत के किसी भी दुस्साहस का त्वरित, दृढ़ और कड़ा जवाब दिया जाएगा। लेकिन जनरल मुनीर की चेतावनी गीदड़भभकी से ज्यादा कुछ नहीं है, क्योंकि पाकिस्तान आर्मी चीफ एक तरफ भारत को धमकी दे रहे थे, वहीं दूसरी तरफ तरफ वॉशिंगटन में पाकिस्तानी राजदूत ट्रंप के सामने तनाव कम करने के लिए गिड़गिड़ा रहे थे।

पाकिस्तानी राजदूत की ट्रंप से गुहार
न्यूजवीक की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत रिजवान सईद शेख ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भारत के साथ तनाव कम करने की गुहार लगाई है। पाकिस्तानी राजदूत ने कहा कि एक राष्ट्रपति के लिए, जिसका प्रशासन दुनिया में शांति के लिए एक स्पष्ट उद्येश्य के रूप में खड़ा है, उसके लिए कश्मीर से अधिक ‘उच्च या ज्वलंत मुद्दा’ नहीं हो सकता है। पाकिस्तानी राजदूत ने आगे कहा कि ‘हम एक या दो पड़ोसी देशों की बात नहीं कर रहे हैं, यह दो परमाणु क्षमता से संपन्न देशों के बारे में है। यह बहत गंभीर बात है।’

न्यूजवीक की रिपोर्ट में कहा गया है कि शेख ने तर्क दिया कि ट्रंप प्रशासन को पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव को कम करने के लिए पिछले अमेरिकी प्रयासों की तुलना में अधिक व्यापक और निरंतर पहल करने की आवश्यकता होगी। राजदूत ने कहा कि मुझे लगता है कि जिस खतरे का हम सामने कर रहे हैं, उसे देखते हुए स्थिति को संबोधित करने का गुप्त अवसर है।

कश्मीर पर फिर अलापा पुराना राग
इस दौरान पाकिस्तानी राजदूत ने कश्मीर पर भी पुराना राग अलापा और विवाद के अधिक टिकाऊ और स्थायी समाधान का आह्वान किया। शेख ने इस बात पर जोर दिया कि कश्मीर मुद्दा भारत और पाकिस्तान के बीच सभी परेशानियों का मूल कारण है। उन्होंने अपील की कि अमेरिका और अन्य देश इस स्थिति में भूमिका निभाएं और संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में काम करें।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...