21.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमंच पर तिरंगा लेकर पहुंचा पाकिस्तानी छात्र तो बंद कर दिया म्यूजिक,...

मंच पर तिरंगा लेकर पहुंचा पाकिस्तानी छात्र तो बंद कर दिया म्यूजिक, पड़ोसी देश में भारतीय ध्वज फहराने से रोका

Published on

इस्लामाबाद

स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने पर भारत में हर घर में तिरंगा फहराया जा रहा है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी भारतीय ध्वज फहरता नजर आ रहा है। वीडियो में एक कॉलेज का छात्र एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर चढ़कर तिरंगा फहराता है और पीछे से ‘वंदे मातरम’ गीत सुनाई दे रहा है। खबरों की मानें तो यह वीडियो पाकिस्तान के मुल्तान के शहिदा इस्लाम कॉलेज का है। मॉडल यूएन प्रतियोगिता के हिस्से के रूप में निश्तार मेडिकल यूनिवर्सिटी में हुए एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर तिरंगा फहराया गया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि बैकग्राउंड में बज रहे ‘वंदे मातरम’ गीत पर एक छात्र पहले तिरंगा फहराता है लेकिन कुछ सेकेंड्स में म्यूजिक बंद हो जाता है और वह बाहर चला जाता है। इसके बाद कई छात्राएं दीपक लेकर मंच पर आती हैं और कार्यक्रम में बज रहे बॉलीवुड गाने एक बार फिर शुरू हो जाते हैं। पाकिस्तानी पत्रकार गुलाम अब्बास शाह ने यह वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ‘मुल्तान के निश्तार मेडिकल यूनिवर्सिटी में तिरंगा फहराया गया और वंदे मातरम गाया गया।’

https://twitter.com/i/status/1558058171696029697

छात्रों को करना था भारत का प्रतिनिधित्व
वीडियो के साथ उन्होंने बताया, ‘शहीदा इस्लाम कॉलेज के छात्रों की ओर से प्रस्तुत की जा रही इस झांकी को तत्काल रोक दिया गया। यह आयोजन एक मॉडल यूएन प्रतियोगिता थी जिसमें छात्रों को एक-एक देश दिया गया था जिसका उन्हें मंच पर प्रतिनिधित्व करना था।’ छात्रों की परफॉर्मेंस प्रतियोगिता का ही एक हिस्सा थी। हालांकि कथित तौर पर उनकी परफॉर्मेंस से नाराज दर्शकों के हंगामे के बाद भारत का प्रतिनिधित्व कर छात्रों को कथित तौर पर रोक दिया गया।

भारत में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान
पाकिस्तान में 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। विभाजन के बाद इसी दिन पाकिस्तान एक देश के रूप में अस्तित्व में आया था। दूसरी ओर भारत में स्वतंत्रता के 75वें वर्ष को ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के रूप में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की है जिसके तहत हर भारतवासी अपने घर पर तिरंगा फहरा रहा है।

Latest articles

अयोध्या बायपास का वह महकता कोना अब वीरान: विकास की भेंट चढ़ा गुप्ता दंपत्ति का 15 साल पुराना ‘सपनों का बगीचा’

भोपाल। आधुनिक विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन का बिगड़ना इंसानी भावनाओं को किस...

अयोध्या नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देर रात हुड़दंग और शराबखोरी करने वाले 14 आदतन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

भोपाल। आगामी त्योहारों के मद्देनजर राजधानी में शांति और कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने...

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल बरखेड़ा में पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि

भोपाल। आधुनिक भारत के निर्माता और देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...