11.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्‍तान के विदेश मंत्री ने ब्रिटिश अखबार के हवाले से वायुसेना पर...

पाकिस्‍तान के विदेश मंत्री ने ब्रिटिश अखबार के हवाले से वायुसेना पर किया था फर्जी दावा, पाकिस्‍तानी डॉन अखबार ने खोली पोल

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के नेताओं को झूठ में महारत हासिल है। भारत के हाथों पिटने के बावजूद पाकिस्तान के नेता हालिया सैन्य संघर्ष को अपनी जीत बता रहे हैं। हद तो तब हो गई जब पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने फेक न्यूज का सहारा लेकर देश की संसद में बयान दे दिया। पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने ब्रिटिश अखबार टेलीग्राफ का नाम लेकर संसद में बयान दिया कि इसकी रिपोर्ट में पाकिस्तान की एयरफोर्स को आसमान का निर्विवाद बादशाह बताया है। दिलचस्प बात है कि टेलीग्राफ में ऐसी कोई रिपोर्ट आई ही नहीं है। आइए जानते हैं कि पाकिस्तानी विदेश मंत्री के इस दावे की सच्चाई क्या है, लेकिन उसके पहले इशाक डार का बयान जान लेते हैं।

पाकिस्तान की संसद में बोलते हुए इशाक डार ने कहा, ‘ये मैं नहीं कह रहा, टेलीग्राफ लिखता है कि पाकिस्तान एयरफोर्स ने आसमान में निर्विवाद बादशाहत कायम की है।’ उनके इस बयान के बाद संसद में मौजूद सदस्यों ने मेज ठोंककर इसका समर्थन किया। मजेदार बात ये है कि पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने जिस रिपोर्ट का हवाला देकर पाकिस्तानी वायु सेना की पीठ थपथपाई है, उन्हीं के देश के अखबार ने इसे झूठा करार दिया है।

पाकिस्तानी अखबार ने खोली पोल
सोशल मीडिया पर टेलीग्राफ के बैनर पर एक रिपोर्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें पाकिस्तानी वायुसेना को आसमान का राजा गया है। इसकी शीर्षक है- ‘पाकिस्तान एयरफोर्स- द अनडिस्प्यूटेड किंग ऑफ स्काईज।’ सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इसे टेलीग्राफ के फ्रंट पेज की रिपोर्ट बताया जा रहा है, लेकिन पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट डॉन ने इसकी पड़ताल की तो इसे झूठा पाया। डॉन की पड़ताल के अनुसार, यह ब्रिटिश अखबार के प्रामाणिक फ्रंट पेज की नहीं है। इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से तैयार किया गया है।

मजाक बने पाकिस्तानी विदेश मंत्री
पाकिस्तान के कई बड़े नेताओं और अधिकारियों ने इस फेक तस्वीर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। यहां तक कि इसका उल्लेख करते हुए पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने संसद में भी बयान दे दिया। अब सच्चाई सामने आने के बाद पाकिस्तानी विदेश मंत्री का मजाक उड़ रहा है।भारत के पत्र सूचना कार्यालय (PIB) ने भी इस वायरल तस्वीर की पड़ताल करते हुए इसे गलत और एडिटेड पाया है। पीआईबी फैक्ट चेक में कहा गया है कि वायरल की जा रही तस्वीर एआई से बनाई गई है। डेली टेलीग्राफ ने कभी भी ऐसा कोई लेख नहीं छापा है।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...