11.5 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत से 'युद्ध' पर पाकिस्तान में घर में ही पड़ी फूट, इमरान...

भारत से ‘युद्ध’ पर पाकिस्तान में घर में ही पड़ी फूट, इमरान खान ने मुनीर और शहबाज को दिया तगड़ा झटका

Published on

इस्लामाबाद

भारत से तनातनी के बीच पाकिस्तान की सरकार और सेना घर में ही एकजुटता बनाने में नाकामयाब हो गई है। पूर्व पीएम इमरान खान के नेतृत्व वाली पीटीआई ने सरकार और सेना की ब्रीफिंग में शामिल होने से इनकार कर दिया है। पाक सेना के डीजी और शहबाज शरीफ सरकार के सूचना मंत्री को यह ब्रीफिंग देनी है। इसमें भारत से तनाव के बारे में पाकिस्तान की सभी राजनीतिक पार्टियों को ताजा हालात की जानकारी दी जाएगी। ब्रीफिंग से पहले पीटीआई ने बयान जारी करते हुए इसके बायकॉट का ऐलान कर दिया है।

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, पीटीआई की ओर से कहा गया है कि पहलगाम की घटना के बाद पाकिस्तान की सरकार ने आम राय बनाने की कोशिश नहीं की। पीटीआई ने लगातार कहा गया कि सर्वदलीय बैठक बुलाकर आम राय बनाई जाए कि हमें क्या फैसला लेना है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भारत से तनाव पर पाक सेना और सरकार ने अपनी तरफ से ही बयान जारी किए हैं। ऐसे में अब पीटीआई ने इस ब्रीफिंग में नहीं जाने का फैसला लिया है।

सेना और सरकार से खुश नहीं इमरान खान
पाकिस्तान की सरकार और सेना प्रमुख असीम मुनीर के लिए पीटीआई का ब्रीफिंग से बायकॉट करना बड़ा झटका है। पाकिस्तान में इमरान खान और उनकी पार्टी की लोकप्रियता दूसरे सियासी दलों से ज्यादा मानी जाती है। पीटीआई के बायकॉट से दुनिया में संदेश गया है कि एक तरफ तो शहबाज शरीफ के मंत्री भारत को युद्ध और परमाणु हमले की धमकी दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान का सबसे बड़ा विपक्षी दल ही सरकार और सेना के रुख से खुश नहीं है।

कश्मीर के पहलगाम में बीते महीने (22 अप्रैल) को बड़ा आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में आतंकियों ने 26 लोगों की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। भारत सरकार ने इस हमले के लिए पाकिस्तान की ओर उंगली उठाई है। भारत ने पहलगाम के बाद पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौता निलंबित करने जैसे कई अहम कदम उठाए हैं।

पाकिस्तानी नेता दे रहे धमकी
पाकिस्तान ने पहलगाम हमले में शामिल होने से इनकार किया है और जांच की मांग की है। वहीं सिंधु जल समझौता तोड़ने पर युद्ध करने और परमाणु बम इस्तेमाल करने तक की धमकी भी पाकिस्तान ने दे डाली है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ और बिलावल भुट्टो जैसे बड़े नेताओं का कहना है कि सिंधु का पानी रोकन को हम युद्ध का ऐलान मानेंगे और खून बहा देंगे।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...