9.3 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयलद्दाख के नजदीक पाकिस्तान की नई चाल, स्कर्दू एयरबेस को किया एक्टिवेट,...

लद्दाख के नजदीक पाकिस्तान की नई चाल, स्कर्दू एयरबेस को किया एक्टिवेट, उड़ान भर रहे JF-17 फाइटर जेट

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान ने भारत से तनाव के बीच गिलगित-बाल्टिस्तान के स्कर्दू एयरबेस को एक्टिवेट कर दिया है। इस एयरबेस से पाकिस्तानी वायु सेना के जेएफ-17 थंडर लड़ाकू विमान उड़ान भर रहे हैं। एक ताजा वीडियो में जेएफ-17 को लंबी दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों के साथ सतह के काफी नीचे उड़ान भरते हुए देखा जा सकता है। सतह के इतने करीब उड़ान दुश्मन के रडार से बचने के लिए भरी जाती है। ऐसे में पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों की इन गतिविधियों से सीमा पर तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

रणनीतिक रूप से अहम है स्कर्दू एयरबेस
गिलगित-बाल्टिस्तान के स्कर्दू में स्थित पाकिस्तानी वायु सेना के इस एयरपोर्ट का रणनीतिक रूप से बड़ा महत्व है। इस एयरबेस से श्रीनगर और लेह की दूरी 200 किलोमीटर से भी कम है। ऐसे में यहां से उड़ान भरने के बाद पाकिस्तानी लड़ाकू विमान मुश्किल से 5 मिनट में भारतीय वायु सीमा में प्रवेश कर सकते हैं। हालांकि, सीमा पर तैनात भारतीय एयर डिफेंस पाकिस्तान के जेएफ-17 को पहले ही मार गिराने में सक्षम हैं।

स्कर्दू एयरबेस का दोहरा उपयोग कर रहा पाकिस्तान
पाकिस्तान लंबे समय से स्कर्दू एयरबेस का इस्तेमाल नागरिक और सैन्य दोहरे उद्देश्यों के लिए कर रहा है। पाकिस्तान ने स्कर्दू एयरबेस पर अंडरग्राउंड फ्यूल स्टेशन और हथियार डिपो का भी निर्माण किया है। पाकिस्तान का मकसद इस एयरबेस से चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा की निगरानी करना भी है। पाकिस्तान इस एयरबेस से निगरानी ड्रोन भी ऑपरेट करता है।

स्कर्दू एयरबेस पर चीनी विमानों की नजर
चीन भी लंबे समय से स्कर्दू एयरबेस पर नजर गड़ाए हुए है। ऐसी भी रिपोर्ट्स हैं कि पहले कई चीनी लड़ाकू और ट्रांसपोर्ट विमानों ने स्कर्दू एयरबेस का इस्तेमाल किया है। चीन और पाकिस्तान इस एयरबेस को भारत के खिलाफ एक बड़ी रणनीतिक बढ़त के रूप में देखते हैं। हालांकि, भारत भी लगातार इस एयरबेस पर अपनी निगाह बनाए हुए है और हर हरकत को मॉनिटर करता है।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...