8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबालकनी पर कर रहे न्यूड स्टंटबाजी, पर्यटकों की अजीब हरकत से परेशान...

बालकनी पर कर रहे न्यूड स्टंटबाजी, पर्यटकों की अजीब हरकत से परेशान हुआ यह देश, जारी करनी पड़ी चेतावनी

Published on

मैड्रिड:

दुनिया भर के पर्यटकों के लिए स्पेन एक बहुत ही शानदार जगह है। यूरोप से लेकर अमेरिका तक के लोग यहां पर छुट्टियों का आनंद लेने पहुंचते हैं। पर्यटक जहां होंगे वहां मौज मस्ती तो करेंगे ही लेकिन स्पेन में पर्यटकों का ऐसी अजीब हरकत कर रहे हैं, जिसके बाद प्रशासन को चेतावनी जारी करनी पड़ गई है। यहां एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया जो देखते ही देखते ट्रेंड बन गया है। स्पेन के कैला रत्जादा में फिल्माए गए इस वीडियो एक शराबी व्यक्ति अपने कपड़े उतारता है और फिर नग्न अवस्था में ही बालकनी से होते हुए छत पर चढ़ जाता है। इस बालकनिंग स्टंट (बालकनी पर स्टंटबाजी) को अब बड़ी संख्या में किया जा रहा है। स्थानीय निवासियों की नाराजगी के बाद प्रशासन ने इस पर रोक लगाने का फैसला किया है।

ब्रिटिश अखबार द सन की रिपोर्ट के अनुसार, स्पेन में छुट्टी मनाने वाले इसे अपने फोन पर फिल्माते हैं और सोशल मीडिया पर साझा करते हैं। स्थानीय निवासियों ने इस चलन पर चिंता जाहिर की है कि मजा समझे जाना वाली बालकनिंग जानलेवा हो सकती है। इससे गंभीर चोटें और यहां तक कि मौत भी हो चुकी है। हाल ही में वायरल हुए फुटेज में एक नग्न व्यक्ति रेलिंग पर अपना पैर घुमाते हुए बालकनी से उतरता है।

शराब के नशे में स्टंटबाजी
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दोस्त उसका उत्साह बढ़ा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, स्टंट करने वाला शख्स जर्मन नागरिकों के समूह का हिस्सा था और सभी शराब के नशे में थे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस तरह के व्यवहार को रोकने के लिए सख्त नियम बनाने की मांग की है। इसी महीने 8 मई को स्पेन में एक पर्यटक के बालकनी से गिरने के चलते मौत हो गई थी। जर्मन आउटलेट बिल्ड के अनुसार, 24 वर्षीय जर्मन व्यक्ति पार्टी से लौटा तो बिल्डिंग का गेट बंद हो चुका था। युवक अपने कमरे तक पहुंचने के लिए इमारत पर चढ़ने का प्रयास कर रहा था, तभी वह गिर गया और उसकी मौत हो गई।

शुरू किया है भारी जुर्माना
साल 2019 में पर्यटकों के बालकनी पर जाने को लेकर भारी जुर्माने का प्रावधान किया गया था। यह जुर्माना 530 पाउंड से 1300 पाउंड (लगभग 55,000-1,37,000 रुपये) के बीच है। जुर्माना उन लोगों पर भी लगाया जा सकता है जो किसी को बालकनी पर भेजने के लिए उकसा रहे हों। इसके बावजूद के घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार को एक स्पेनिश पर्यटक को अपार्टमेंट के छज्जे से निकलते हुए पकड़ा गया था।

क्या है बालकनिंग
बालकनिंग शब्द का प्रयोग बालकनी पर चढ़कर एक कमरे से दूसरे कमरे में जाने या नीचे स्थित स्विमिंग पूल में कूदने की कोशिश करने के अभ्यास के लिए किया जाता है। दुर्भाग्य से स्पेन में बालकनिंग बहुत आम हो गई है। आंकड़े बताते हैं कि हर साल ऐसा करने वालों पर जुर्माने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। तटीय शहर मैगलफ में अधिकारी अब पार्टी रिसॉर्ट में पर्यटकों की मौतों की शृंखला के बाद बालकनिंग के लिए जुर्माना लगा रहे हैं।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...