6.5 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयलापता भारतीय नागरिकों की खोज के लिए जांच शुरू, ईरान ने अवैध...

लापता भारतीय नागरिकों की खोज के लिए जांच शुरू, ईरान ने अवैध ट्रैवल एजेंटों के झांसे में न फंसने की दी सलाह

Published on

तेहरान/नई दिल्ली:

ईरान में लापता हुए तीन भारतीयों को लेकर भारत में ईरानी राजदूत ने चेतावनी जारी करते हुए भारत के लोगों को एजेट्स के बहकावे में आने से बचने की सलाह दी है। ईरान में भारतीय दूतावास ने बुधवार को कहा था कि “ईरान में तीन भारतीय लापता हो गए हैं और उसने ईरानी अधिकारियों के समक्ष इस मुद्दे को “दृढ़ता से” उठाया है।” जिसके बाद ईरानी दूतावास ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि “भारतीय नागरिकों को दृढ़ता से सलाह दी जाती है कि वे अनधिकृत व्यक्तियों या अवैध भारतीय एजेंसियों द्वारा अन्य देशों की यात्रा की पेशकश के वादों से धोखा न खाएं।”

ईरानी दूतावास ने आगे कहा कि “तीन भारतीय नागरिकों के लापता होने से संबंधित मामले की जांच इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्रालय के कांसुलर मामलों के विभाग द्वारा संबंधित न्यायिक अधिकारियों के साथ कॉर्डिनेशन करके की जा रही है। तेहरान में भारतीय गणराज्य के दूतावास को भी कांसुलर मामलों के विभाग के साथ समन्वय करके इस्लामी गणतंत्र ईरान की न्यायिक प्रणाली के भीतर की कार्यवाही से अवगत कराया जा रहा है।”

ईरानी दूतावास ने क्यों जारी की चेतावनी?
हालांकि दूतावास ने लापता भारतीयों की पहचान नहीं बताई, लेकिन NDTV की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पंजाब के संगरूर के हुशनप्रीत सिंह, पंजाब के एसबीएस नगर के जसपाल सिंह और पंजाब के होशियारपुर के अमृतपाल सिंह हैं तेहरान में लापता हो गये हैं। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि वे 1 मई को ईरान की राजधानी तेहरान पहुंचने के तुरंत बाद लापता हो गए। इसके अलावा, इंडिया टुडे की रिपोर्ट में हुशनप्रीत की मां के हवाले से बताया गया है कि उनके बेटे का ईरान में अपहरण कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि एजेंटों ने उसे धोखा दिया और उसे वर्क परमिट पर ऑस्ट्रेलिया ले जाने का वादा करके ईरान लेकर चले गये।

मां के मुताबिक, जब हुशनप्रीत ईरान पहुंचा तो उसे अगवा कर लिया गया। एजेंट ने बताया कि वह वहां अस्थायी तौर पर रुका हुआ था। रिपोर्ट में मां के हवाले से बताया गया है कि अपहरणकर्ताओं ने तीनों लोगों की तस्वीरें और वीडियो भेजे हैं, जिनमें उनके हाथ रस्सी से बंधे हुए हैं और शरीर पर मारपीट के निशान हैं। उन्होंने आगे बताया कि अपहरणकर्ताओं ने उनकी रिहाई के लिए फिरौती की मांग की है। आशंका जताई जा रही है कि ईरान में इन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि हम इसकी पुष्टि करने में असमर्थ हैं। इसके अलावा ईरान के राजदूत डॉ. इराज इलाही ने लापता 3 भारतीयों के मामले पर WION News से कहा है कि ‘हम उन्हें वापस भेजने की कोशिश करेंगे..कानून प्रवर्तन एजेंसियां इस पर काम कर रही हैं।’

Latest articles

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...