14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयब्रिक्स समिट से इतर पीएम मोदी और शी जिनपिंग करेंगे द्विपक्षीय वार्ता,...

ब्रिक्स समिट से इतर पीएम मोदी और शी जिनपिंग करेंगे द्विपक्षीय वार्ता, विदेश सचिव ने की पुष्टि

Published on

कजान,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को रूस के कज़ान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. दोनों नेताओं के बीच पांच साल बाद यह पहली औपचारिक मुलाकात होगी. कजान में मंगलवार शाम एक प्रेस वार्ता में, विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने इसकी पुष्टि की. उन्होंने कहा कि दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच यह बैठक ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मौके पर 23 अक्टूबर को होगी. मिस्त्री ने कहा कि द्विपक्षीय बैठक का समय कल ही निर्धारित होगा.

यह घटनाक्रम पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर पेट्रोलिंग को लेकर भारत और चीन के बीच एक नई सहमति बनने के बाद सामने आया है. बता दें कि विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने कल एक बयान में कहा था कि पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर भारत और चीन डेमचौक और देपसांग से अपनी सेनाओं को पीछे हटाने और इलाके में फिर से पूर्व की तरह पेट्रोलिंग शुरू करने के लिए सहमत हो गए हैं. उन्होंने कहा था दोनों देशों की सेनाओं ने पेट्रोलिंग शुरू कर दी है और सैनिकों के पीछे हटने की प्रक्रिया भी आगामी दिनों में शुरू हो जाएगी.

समझौते पर भारत के साथ मिलकर करेंगे काम: चीन
चीन ने भी मंगलवार को एलएसी पर तनाव कम करने के लिए भारत के साथ हुए सैन्य समझौते की पुष्टि की. चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ‘प्रासंगिक मामलों पर एक प्रस्ताव पर पहुंचा गया है और इन प्रस्तावों को लागू करने के लिए हम नई दिल्ली के साथ मिलकर काम करेंगे.’ भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच मई 2020 से यह गतिरोध चल रहा है और सीमा विवाद का पूर्ण समाधान अभी तक नहीं हो पाया है. हालांकि दोनों पक्ष संघर्ष के कई बिंदुओं से पीछे हट गए हैं.

बता दें कि 15-16 जून, 2020 को पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिक आमने-सामने आ गए थे. दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प भी हुई थी, जिसमें भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे, जबिक चीन के भी 40 से अधिक सैनिकों की मौत हुई थी. हालांकि, पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने आज तक अपने सैनिकों की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. इस घटना के बाद वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तनाव काफी बढ़ गया था. दोनों देशों ने बड़ी संख्या में सैन्य तैनाती एलएसअी पर की थी और पेट्रोलिंग सस्पेंड कर दी गई थी. संघर्ष के दो प्रमुख बिंदु डेमचौक और देपसांग थे.

मई 2020 के बाद से सामान्य नहीं हैं भारत-चीन संबंध
जून 2020 में गलवान घाटी में हुई भीषण झड़प दोनों पक्षों के बीच दशकों में सबसे गंभीर सैन्य संघर्ष था. इसके बाद भारत और चीन के बीच संबंधों में काफी गिरावट आई. भारत कहता रहा है कि जब तक सीमावर्ती इलाकों में शांति नहीं होगी तब तक चीन के साथ उसके संबंध सामान्य नहीं हो सकते. अब दोनों देशों के बीच मई 2020 के पहले वाली स्थिति बहाल करने के लिए हुए समझौते के बाद उम्मीद जगी है कि संबंध भी धीरे-धीरे सामान्य होंगे. पीएम मोदी और राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय वार्ता इस दिशा में एक बड़ी पहल होगी.

 

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...