11.2 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपीएम मोदी को नाइजीरिया में मिला बड़ा सम्मान, द ग्रैंड कमांडर ऑफ...

पीएम मोदी को नाइजीरिया में मिला बड़ा सम्मान, द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर से नवाजा

Published on

नई दिल्ली

पीएम मोदी इस समय अफ्रीकी देश नाइजीरिया के दौरे पर हैं। इस दौरान नाइजीरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने पुरस्कार- द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर (GCON) से सम्मानित किया। इससे पहले यह सम्मान सिर्फ महारानी एलिजाबेथ को ही मिला है। ऐसे में पीएम मोदी यह सम्मान पाने वाले दूसरे विदेशी नेता हैं। इससे पहले 1969 में ब्रिटेन की महारानी को इससे सम्मानित किया गया था। यह किसी देश की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी को दिया जाने वाला 17वां ऐसा अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार होगा।

पीएम का गर्मजोशी से स्वागत
प्रधानमंत्री मोदी रविवार को तीन देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण में नाइजीरिया पहुंचे। उनके आगमन पर, संघीय गणराज्य नाइजीरिया की राजधानी अबुजा में संघीय राजधानी क्षेत्र के मंत्री न्येसोम एज़ेनवो वाइक ने प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। वाइक ने प्रधानमंत्री मोदी को अबुजा शहर की ‘चाबी’ भेंट की। यह चाबी नाइजीरिया के लोगों द्वारा प्रधानमंत्री को दिए गए विश्वास और सम्मान का प्रतीक है।

दोनों देशों के बीच चर्चा
प्रधानमंत्री दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए नाइजीरिया में द्विपक्षीय चर्चा करने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 नवंबर से 21 नवंबर तक तीन देशों नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने एक बयान जारी कर संकेत दिया कि राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू के निमंत्रण पर उनका पहला पड़ाव नाइजीरिया में होगा। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को मजबूत करना है।

पीएम को मिला था निमंत्रण
बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू के निमंत्रण पर यह नाइजीरिया की मेरी पहली यात्रा होगी, जो पश्चिम अफ्रीकी क्षेत्र में हमारा करीबी साझेदार है। पीएम ने आगे लिखा कि मेरी यात्रा हमारी रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने का एक अवसर होगी जो लोकतंत्र और बहुलवाद में साझा विश्वास पर आधारित है। उन्होंने लिखा था कि मैं भारतीय समुदाय और नाइजीरिया के मित्रों से मिलने के लिए भी उत्सुक हूं, जिन्होंने मुझे हिंदी में गर्मजोशी से स्वागत संदेश भेजे हैं।

Latest articles

भोपाल में एलपीजी गैस संकट गहराया, होटल-रेस्टॉरेंट बंद होने की कगार पर

भोपाल। राजधानी भोपाल में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत देखने को...

कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने डब्ल्यूसीएल की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री G. Kishan Reddy ने Western Coalfields Limited (डब्ल्यूसीएल)...

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...