20.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयग्लोबल लीडर्स की लिस्ट में टॉप पर PM मोदी, बाइडेन-सुनक भी रह...

ग्लोबल लीडर्स की लिस्ट में टॉप पर PM मोदी, बाइडेन-सुनक भी रह गए पीछे

Published on

नई दिल्ली,

लोकप्रिय ग्लोबल लीडर्स की हालिया लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व के कई नेताओं को पीछे छोड़ शीर्ष स्थान हासिल किया है. बिजनेस इंटेलिजेंस कंपनी, मॉर्निंग कंसल्ट के ताजा सर्वे Global Leader Approval Ratings के मुताबिक, पीएम मोदी जो बाइडेन, ऋषि सुनक सहित 22 देशों के नेताओं को पीछे छोड़कर सबसे लोकप्रिय वैश्विक नेता के रूप में उभरे हैं. पीएम मोदी ने 78% रेटिंग के साथ सर्वे में टॉप किया है.

सर्वे की लिस्ट सूची के अनुसार, पीएम मोदी 78% की लोकप्रियता रेटिंग के साथ शीर्ष पर हैं. दूसरे स्थान पर मेक्सिको के राष्ट्रपति लोपेज ओब्रेडोर हैं जिन्हें 68% रेटिंग मिली है. लोकप्रियता सूची में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज 58% रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर हैं. इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया लोकप्रियता सूची में 52 फीसद की रेटिंग के साथ चौथे स्थान पर हैं. वहीं, ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा को 50 फीसद की रेटिंग मिली है और वो लिस्ट में पांचवें स्थान पर है.

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो इस लिस्ट में 40% की रेटिंग के साथ छठे और सातवें स्थान पर हैं. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को इस लिस्ट में 30% की रेटिंग मिली है और वो 16वें स्थान पर हैं. 17 वें स्थान पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रो हैं जिन्हें 29 फीसद की रेटिंग मिली है.

मॉर्निंग कंसल्टेंट ने लिस्ट में जिन 22 देशों के शीर्ष नेताओं को शामिल किया है, वो देश हैं- ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, ब्राजील, कनाडा, चेक गणराज्य, फ्रांस, जर्मनी, भारत, आयरलैंड, इटली, जापान, मैक्सिको, नीदरलैंड, नॉर्वे, पोलैंड, दक्षिण कोरिया, स्पेन, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका.

कैसे होता है यह सर्वे
Morning Consult के मुताबिक, लोकप्रियता का यह डेटा किसी देश में वयस्कों से सात दिन तक किए गए सर्वे पर आधारित होता है. मॉर्निंग कंसल्ट प्रतिदिन 20,000 से अधिक वैश्विक इंटरव्यू आयोजित करता है. इंटरव्यू में मिले जवाबों के आधार पर ग्लोबल लीडर के बारे में बनाया गया डेटा तैयार किया जाता है. अमेरिका में इसका सैंपल साइज 45,000 हजार है. दूसरी ओर, अन्य देशों का सैंपल साइज 500 से 5000 के बीच है.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...