11.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयनिजी कंपनी के 'चंद्रयान' ने अंतरिक्ष से भेजी पहली Photo, धरती के...

निजी कंपनी के ‘चंद्रयान’ ने अंतरिक्ष से भेजी पहली Photo, धरती के साथ सेल्फी

Published on

पासडेना,

करीब 52 साल के बाद अमेरिका ने एक निजी कंपनी का मून लैंडर चंद्रमा की ओर भेजा. यह यान अभी धरती और चंद्रमा के बीच रास्ते में है. उसने वहां से पहली तस्वीर भेजी. जिसमें हमारी खूबसूरत नीली धरती दिख रही है. साथ ही यान का कुछ हिस्सा और लैंडिंग करने वाले लेग्स दिख रहे हैं.

इस लैंडर का नाम है ओडिसियस. इसे इंट्यूशिव मशींस ने बनाया है. 15 फरवरी को लॉन्चिंग के थोड़ी देर बाद जब फॉल्कन-9 रॉकेट ने यान को अंतरिक्ष में छोड़ा. इसके बाद इसने धरती के साथ सेल्फी ली. इस यान को नासा ने स्पेसएक्स के रॉकेट से लॉन्च करवाया था. ये मिशन नासा के कॉमर्शियल लूनर पेलोड सर्विस प्रोग्राम (CLPS) के तहत किया गया है.

ओडिसियस में नासा के छह एक्सपेरिमेंट जा रहे हैं. एक टेक्नोलॉजी डिमॉन्सट्रेटर है. इसके अलावा छह निजी कंपनी के पेलोड्स हैं. मिशन का नाम है IM-1 Mission. पहले या लॉन्चिंग 14 फरवरी 2024 को ही होनी थी लेकिन तकनीकी वजहों से उसे टाल दिया गया था. बाद में लॉन्चिंग फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से की गई.

22 फरवरी को होगी चांद पर लैंडिंग
सब कुछ सही रहा तो चांद पर इसकी लैंडिंग 22 फरवरी 2024 को होगी. नासा ने इस काम के लिए IM के साथ 118 मिलियन डॉलर यानी 979.52 करोड़ से ज्यादा का कॉन्ट्रैक्ट किया था. इसके बाद IM ने ओडिसियस मून लैंडर बनाया. कुल मिलाकर यह 16 दिन का मिशन है. यानी नोवा-सी ओडिसियस लैंडर चांद की सतह पर उतरने के बाद 7 दिन तक काम करेगा. इससे पहले नासा ने अपना आखिरी मून लैंडिंग मिशन 1972 में अपोलो 17 (Apollo 17) किया था.

चांद पर यहां करवाई जाएगी लैंडिंग
लैंडिंग चांद के दक्षिणी ध्रुव पर स्थिति मालापर्ट क्रेटर (Malapert Crater) के पास मालापर्ट ए क्रेटर के पास हो. मालापर्ट क्रेटर 69 किलोमीटर चौड़ा है. लैंडिंग के बाद यह मिशन दो हफ्ते बाद खत्म हो जाएगा. क्योंकि वहां पर अंधेरा छा जाएगा.

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...