18.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'पुतिन ने यूक्रेन को बना दिया टेस्टिंग ग्राउंड', रूसी मिसाइल अटैक पर...

‘पुतिन ने यूक्रेन को बना दिया टेस्टिंग ग्राउंड’, रूसी मिसाइल अटैक पर भड़के जेलेंस्की

Published on

नई दिल्ली,

रूस ने आखिरकार यूक्रेन के हवाई हमले का जवाब अपने मिसाइल अटैक से दे दिया है. 21 नवंबर की सुबह 5 से 7 बजे के बीच रूस ने यूक्रेन के Dnipro शहर पर ICBM मिसाइलों से ताबड़तोड़ हमला किया है.दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से फ्री हैंड मिलने के बाद हाल ही में यूक्रेन ने अमेरिका से मिली लंबी दूरी की मिसाइल रूसी इलाकों में दागी थी. अब रूस ने इस हमले का बदला लिया है. रूस ने यूक्रेन के इलाकों पर RS-26 Rubezh मिसाइलों का इस्तेमाल किया है. जिसे अस्त्राखान इलाके से दागा गया था.

‘रूस ने दिखा दिया वो डरा हुआ है’
इस हमले पर अब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की का बयान आया है. जेलेंस्की ने कहा है कि यूक्रेन को रूस टेस्टिंग ग्राउंड की तरह इस्तेमाल कर रहा है. जेलेंस्की ने कहा,’21 नवंबर को यूक्रेन सम्मान और स्वतंत्रता दिवस मनाता है. ये हमारे लिए यूक्रेन की दो क्रांतियों को याद करने और लोगों को सम्मान देने का दिन है. लेकिन इस बीच ही हमारा पड़ोसी एक बार फिर अपनी असली पहचान दिखाता है. इस हमले से रूस ने दिखा दिया है कि वह कितना डरा हुआ है.’

इन मिसाइलों से किया गया हमला
बता दें कि इस जंग में पहली बार इंटरकॉन्टीनेंट बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया गया है. संभावना है कि इसके लिए रूस ने RS-26 Rubezh मिसाइलों का इस्तेमाल किया हो, जिसे अस्त्राखान इलाके से दागा गया था.

लंबी दूरी के बमवर्षकों का इस्तेमाल
यूक्रेन की वायुसेना ने इस हमले की पुष्टि की है. इस मिसाइल के अलावा किंझल हापरसोनिक और केएच-101 क्रूज मिसाइलों से भी हमला किया गया है. यूक्रेनी वायुसेना ने इस बात की पुष्टि की है कि उनके महत्वपूर्ण संस्थानों, इमारतों और ढांचों को नुकसान पहुंचा है. इस हमले में गैर-परमाणु हथियारों का इस्तेमाल किया गया है. क्रूज मिसाइलों को दागने के लिए रूस ने अपने लंबी दूरी के बमवर्षकों Tu-95MS का इस्तेमाल किया है.

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...