8.2 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपुतिन सीरियस नहीं, उनसे दूसरे तरीके से निपटेंगे… जेलेंस्की से मिलते ही...

पुतिन सीरियस नहीं, उनसे दूसरे तरीके से निपटेंगे… जेलेंस्की से मिलते ही रूस पर भड़के ट्रंप, खुली धमकी

Published on

वॉशिंगटन:

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि उन्हें रूसी प्रेसीडेंट व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन युद्ध खत्म करने के इरादों पर शक है। उन्होंने इस बात पर संदेह व्यक्त किया कि यूक्रेन में जल्दी से कोई शांति समझौता होने जा रहा है। शनिवार को यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की के साथ पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार के दौरान एक छोटी मुलाकात के बाद ट्रंप ने यह टिप्पणी की है। एक दिन पहले ही ट्रंप ने कहा था कि यूक्रेन और रूस युद्धविराम समझौते के बहुत करीब हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार रात को सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में लिखा, “पिछले कुछ दिनों में व्लादिमीर पुतिन की ओर से यूक्रेन के नागरिक क्षेत्रों, शहरों और कस्बों में मिसाइल दागने की कोई वजह नहीं थी। मुझे लगता है कि शायद वह युद्ध रोकना नहीं चाहते हैं। वह बस मुझे बहला रहे हैं। ऐसे में अब इस मामले से अलग तरीके से निपटना होगा।’

रूस पर नए प्रतिबंध!
ट्रंप ने रूस के खिलाफ और ज्यादा प्रतिबंध लगाने का संकेत दिया है। ट्रंप ने कहा कि पुतिन को रोकने के लिए बैंकिंग या दूसरे प्रतिबंधों को तरीका बनाना होगा क्योंकि यूक्रेन में बहुत सारे लोग मर रहे हैं। इस साल जनवरी में अमेरिकी राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद से ट्रंप यूक्रेनी सरकार पर सख्त दिख रहे थे और पुतिन के लिए उनका रुख नरम था। उनके इस रुख में अब बदलाव आया है।

डोनाल्ड ट्रंप की शनिवार को वोलोडिमीर जेलेंस्की से मुलाकात हुई है। फरवरी में ओवल ऑफिस में तीखी बहस के बाद दोनों नेताओं की पहली आमने-सामने की बातचीत थी। इस बातचीत के बाद रूस के रुख पर ट्रंप ने नाराजगी जताई है। दूसरी ओर शनिवार को रूसी राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से कहा गया है कि व्लादिमीर पुतिन बिना किसी शर्त के शांति वार्ता के लिए तैयार है।

डोनाल्ड ट्रंप से मिलकर जेलेंस्की क्या बोले
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई मुलाकात के बाद इस प्रतीकात्मक बैठक के ऐतिहासिक बनने की उम्मीद जताई है। वाइट हाउस ने भी पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार समारोह के दौरान हुई इस बातचीत को सकारात्मक कहा है। ट्रंप ने ये संकेत दिया है कि जेलेंस्की के साथ कूटनीतिक बातचीत का दौर खत्म नहीं हुआ है।

Latest articles

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...