3.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकतर, सऊदी, कुवैत… भारत-पाकिस्तान तनाव में कूदे ये तीन मुस्लिम देश, जानें...

कतर, सऊदी, कुवैत… भारत-पाकिस्तान तनाव में कूदे ये तीन मुस्लिम देश, जानें किसने, क्या सलाह दी

Published on

दुबई

कतर, सऊदी अरब और कुवैत ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने पर बुधवार को गहरी चिंता व्यक्त की और दोनों पक्षों से संयम बरतने तथा कूटनीतिक माध्यमों से संकट का समाधान करने का आह्वान किया। कतर के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने के उद्देश्य से किए जा रहे सभी प्रयासों के प्रति पूर्ण समर्थन को दोहराया तथा कहा कि वह वार्ता और शांतिपूर्ण तरीकों से अपने लंबित मुद्दों का समाधान करेगा।

कतर ने क्या कहा
बयान में कहा गया है, “क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय संकटों और विवादों के समाधान के लिए वार्ता ही सर्वोत्तम तरीका है।” इसमें भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने पर कतर की “गहरी चिंता” व्यक्त की गई है। इसके मुताबिक, कतर ने दोनों देशों से अधिकतम संयम बरतने, अच्छे पड़ोसी के सिद्धांतों का सम्मान करने तथा कूटनीतिक माध्यमों से संकट का समाधान करने का आह्वान किया।

सऊदी अरब ने बातचीत की अपील की
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और सीमावर्ती क्षेत्रों में जारी गोलीबारी पर चिंता व्यक्त करते हुए सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “सऊदी अरब दोनों देशों से तनाव कम करने, और अधिक तनाव से बचने तथा कूटनीतिक माध्यमों से विवादों को सुलझाने का आह्वान करता है।” इसने भारत और पाकिस्तान से अच्छे पड़ोसी के सिद्धांतों को बनाए रखने तथा अपने लोगों और क्षेत्र के कल्याण के लिए स्थिरता और शांति के लिए कोशिश करने की गुजारिश की।

कुवैत ने भी शांति की वकालत की
कुवैत के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि वह “मित्रवत” भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव पर “बड़ी चिंता और दिलचस्पी” के साथ नजर रख रहा है।इसमें कहा गया, “मंत्रालय कूटनीतिक प्रक्रिया का समर्थन करने तथा सभी क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के समाधान में तर्क और वार्ता पर जोर देने में कुवैत की दृढ़ स्थिति की पुष्टि करता है।”

आत्म-संयम बरतने की अपील की
बयान में कहा गया है, “मंत्रालय सभी पक्षों से आत्म-संयम बरतने, तनाव को बढ़ाने से बचने तथा अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रावधानों और नियमों और अच्छे पड़ोसी के सिद्धांतों का पालन करने का आह्वान करता है और इसका उद्देश्य उपयोगी वार्ता होनी चाहिए जिससे क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा और स्थिरता प्राप्त हो सके।” दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के लोकप्रिय पर्यटन शहर पहलगाम के पास बैसरन में 22 अप्रैल को आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में 26 लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हो गए। इनमें ज्यादातर पर्यटक थे।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...