10.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'राजीव गांधी से ज्यादा बुद्धिजीवी हैं राहुल गांधी, उनमें PM बनने के...

‘राजीव गांधी से ज्यादा बुद्धिजीवी हैं राहुल गांधी, उनमें PM बनने के सभी गुण’, बोले सैम पित्रोदा

Published on

नई दिल्ली,

लंबे समय से गांधी परिवार के सलाहकार रहे सैम पित्रोदा ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने पिता राजीव गांधी की तुलना में अधिक बुद्धिजीवी और रणनीतिकार हैं. न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में पित्रोदा ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी में भविष्य के प्रधानमंत्री बनने की सभी गुण हैं. इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने बीजेपी की उन टिप्पणियों को ‘झूठा’ बताया है जिसमें आरोप लगाया गया था कि राहुल गांधी विदेश यात्राओं पर देश का नाम खराब करते हैं.

राहुल के अमेरिका दौरे पर क्या बोले सैम पित्रोदा
राहुल गांधी के आगामी अमेरिका दौरे के बारे में बात करते हुए पित्रोदा ने कहा कि वह व्यक्तिगत स्तर पर कैपिटल हिल पर विभिन्न लोगों से बातचीत करेंगे. पित्रोदा ने कहा कि इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी प्रेस क्लब में मीडियाकर्मियों से मिलेंगे. थिंक टैंक लोगों से बातचीत करेंगे. जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में भी जाएंगे. राहुल गांधी 8-10 सितंबर को अमेरिका की यात्रा करेंगे.

राजीव गांधी और राहुल गांधी पर क्या बोले पित्रोदा
राजीव गांधी और राहुल गांधी के बीच समानताओं और भिन्नताओं के बारे में पूछे जाने पर पित्रोदा ने कहा कि उन्होंने कई प्रधानमंत्रियों के साथ बहुत करीब से काम किया है. जैसे कि राजीव गांधी, पीवी नरसिम्हा राव, मनमोहन सिंह, वीपी सिंह, चंद्रशेखर और एचडी देवगौड़ा. लेकिन राहुल और राजीव के बीच अंतर यह हो सकता है कि राहुल अधिक बुद्धिजीवी और विचारक हैं, जबकि राजीव थोड़े अधिक कार्यकर्ता थे. दोनों के पास एक ही डीएनए है. वे सच में एक बेहतर भारत का निर्माण करने में विश्वास करते हैं.

राहुल की छवि बिगाड़ी गईः पित्रोदा
सैम पित्रोदा ने कहा कि पहले मीडिया में बनाई गई छवि एक सुनियोजित अभियान पर आधारित थी, जिसमें लाखों डॉलर खर्च किए गए थे. अब लोग देख रहे हैं कि यह झूठी छवि थी. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी में भविष्य के प्रधानमंत्री की सारी योग्यताएं हैं. वह एक सज्जन व्यक्ति हैं, अच्छी तरह से शिक्षित हैं.

बीजेपी की आलोचना पर क्या बोले पित्रोदा
सैम पित्रोदा ने कहा कि सरकार की आलोचना भारत की आलोचना नहीं है. विपक्ष के नेता का काम है सरकार की आलोचना करना. बीजेपी का ये आरोप कि राहुल विदेश में देश का नाम खराब करते हैं ये पूरी तरह से बेबुनियाद है.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...