13.8 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयऐसे होने चाहिए धर्म गुरु- जब पोप फ्रांसिस ने धोकर चूमे थे...

ऐसे होने चाहिए धर्म गुरु- जब पोप फ्रांसिस ने धोकर चूमे थे मुस्लिम-हिंदू शरणार्थियों के पैर, 88 साल में दुनिया को कहा अलविदा

Published on

नई दिल्ली ,

ईसाइयों के सबसे बड़े धर्म गुरु पोप फ्रांसिस का 88 साल की उम्र में निधन हो गया है. पोप फ्रांसिस का पूरा जीवन ईश्वर की सेवा में समर्पित रहा. उनका जन्म अर्जेंटीना में हुआ था और उनका असली नाम जॉर्ज मारियो बेर्गोलियो था. वे साल 2013 से पोप के पद पर थे. पोप फ्रांसिस अपनी सादगी के लिए प्रसिद्ध थे. उन्होंने गरीबी, असमानता और आप्रवासियों के अधिकारों पर जोर दिया था.

हर धर्म का सम्मान करते थे पोप फ्रांसिस
जब ब्रुसेल्स हमलों के बाद मुस्लिम विरोधी भावनाएं बढ़ गई थीं, तब पोप फ्रांसिस ने भाईचारे का भाव प्रदर्शित करते हुए मुस्लिम, ईसाई और हिंदू शरणार्थियों के पैर धोकर चूमे थे और उन्हें एक ही ईश्वर की संतान घोषित किया था.

पोप ने उस समय ये भी कहा था कि हमारी संस्कृतियां और धर्म अलग-अलग हैं, लेकिन हम भाई हैं और दुनिया में सभी लोगों को शांति से रहने का हक है. इतना ही नहीं पोप फ्रांसिस ने शरणार्थियों के सामने घुटने टेके, पीतल के घड़े से पवित्र जल उनके पैरों पर डाला, उन्हें पोंछा और चूमा. ये देखकर कई लोग रोने लगे थे.

महिलाओं के हक के लिए भी लड़े थे पोप फ्रांसिस
वेटिकन के नियमों के अनुसार लंबे समय से केवल पुरुषों को ही पैर धोने की रस्म में भाग लेने की अनुमति थी और पिछले पोपों और कई पुजारियों ने पारंपरिक रूप से 12 कैथोलिक पुरुषों पर यह अनुष्ठान किया था. लेकिन पोप फ्रांसिस ने साल 2013 में अपने चुनाव के कुछ ही हफ्ते बाद एक किशोर हिरासत केंद्र में महिलाओं और मुसलमानों पर यह अनुष्ठान करके कई कैथोलिकों को चौंका दिया था. कई सालों तक नियमों का पूरी तरह उल्लंघन करने के बाद पोप फ्रांसिस ने जनवरी में नियमों में बदलाव करके महिलाओं और लड़कियों को इसमें भाग लेने की अनुमति दे दी थी.

पोप फ्रांसिस का कहना था कि हिंदू, मुस्लिम और ईसाई सभी एक ही ईश्वर की संतान हैं. इसलिए हमें किसी भी इंसान के साथ गलत व्यवहार नहीं करना चाहिए. वहीं, धर्म के आधार पर किसी को प्रताड़ित करना पाप है और सभी को एक साथ मिल-जुलकर शांति से रहना चाहिए.

पोप फ्रांसिस ने दुनिया को दी ये 5 सीख

  1. पोप फ्रांसिस ने हमेशा जरूरतमंदों और गरीबों की मदद करने पर जोर दिया.
  2. पोप फ्रांसिस ने हमेशा पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया.
  3. पोप फ्रांसिस ने सामाजिक न्याय और समानता के लिए कई काम किए.
  4. पोप फ्रांसिस का व्यवहार सभी के लिए काफी विनम्र था. उनका कहना था कि व्यक्ति को सभी से विनम्र भाव से बात करनी चाहिए.
  5. पोप फ्रांसिस शिक्षा को बहुत महत्व देते थे. इसलिए उन्होंने कई गरीब छात्रों को शिक्षित करने में मदद की थी.

Latest articles

मप्र ऊर्जा विभाग ने लॉन्च किया ‘सोलर चाचा’ WhatsApp चैटबॉट, 2 लाख सोलर के आवेदन आए

भोपाल। मध्यप्रदेश ऊर्जा विभाग ने लोगों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरुक करने के...

मध्य प्रदेश में आग उगल रहे सूरज, पारा पहुंचा 45 डिग्री पार

भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।...

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...