6.1 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयऋषि सुनक Vs बोरिस जॉनसन... ब्रिटेन में फिर शुरू हुआ द ग्रेट...

ऋषि सुनक Vs बोरिस जॉनसन… ब्रिटेन में फिर शुरू हुआ द ग्रेट गेम, कब होगा नए PM का ऐलान

Published on

लंदन

लिज ट्रस के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद ब्रिटेन में फिर चुनावी माहौल गरमा गया है। सत्ताधारी कंजर्वेटिव पार्टी फिर अपने नए नेता की तलाश में निकल चुकी है। पिछली नेता लिज ट्रस सिर्फ 45 दिन ही प्रधानमंत्री रहकर अपने नाम सबसे कम समय तक ब्रिटेन की सत्ता पर काबिज रहने का रिकॉर्ड दर्ज करवा गई हैं। ऐसे में पार्टी को भी अपने ऊपर लगे दाग को धुलने के लिए किसी मजबूत नेता की तलाश है। मुख्य मुकाबला पूर्व वित्त मंत्री और पिछले चुनाव के उपविजेता ऋषि सुनक और पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के बीच बताया जा रहा है। ताजा सर्वे के अनुसार, ऋषि सुनक ब्रिटिश प्रधानमंत्री की दौड़ में आगे बताए जा रहे हैं। कंजर्वेटिव पार्टी के 57 सांसदों ने खुलेआम सुनक के समर्थन का ऐलान किया है। वहीं, सिर्फ 40 सांसद ऐसे हैं, जो बोरिस जॉनसन के पक्ष में हैं। तीसरे नंबर पर चल रहीं पेनी मोर्डेंट के पक्ष में सिर्फ 18 सांसद की लामबंद नजर आ रहे हैं। रक्षा मंत्री बेन वालेस ने बोरिस जॉनसन के समर्थन का ऐलान करते हुए खुद को पीएम पद की रेस से अलग कर लिया है।

उम्मीदवारी के लिए 100 सांसदों की जरूरत
कंजर्वेटिव पार्टी के जो नेता लिज ट्रस की जगह लेना चाहते हैं, उन्हें सोमवार तक कम से कम 100 सांसदों का समर्थन पाना होगा। इतने सांसदों का समर्थन मिलने के बाद ही कोई भी नेता प्रधानमंत्री बनने के लिए कंजर्वेटिव पार्टी लीडरशिप की रेस में खड़ा हो सकता है। पार्टी को उम्मीद है कि इस बार उन्हें स्थायी नेता मिलेगा, जो आगामी चुनाव में भी पार्टी का नेतृत्व करेगा। ताजा जनमत सर्वेक्षण में बताया गया है कि अगर आज ब्रिटेन में चुनाव करवाए जाते हैं तो कंजर्वेटिव पार्टी को बड़ी हार का सामना करना पड़ेगा। दरअसल पार्टी पिछले छह साल से नेतृत्व संकट से जूझ रही है। यह 5वां मौका है, जब कंजर्वेटिव पार्टी के नेता का चुनाव करवाया जा रहा है। लिज ट्रस ने इस्तीफा देते वक्त कहा था कि वह जनमत का सम्मान और उनसे किए वादों को पूरा न करने के कारण पद छोड़ रही हैं।

ब्रिटेन में कंजर्वेटिव पार्टी चुनाव का टाइम टेबल जानें
20 अक्टूबर को लिज ट्रस के इस्तीफे का ऐलान करते ही नए प्रधानमंत्री पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई थी।
सोमवार 24 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे नामांकन बंद कर दिया जाएगा।
दोपहर 2.30 बजे नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 100 सांसदों का समर्थन देखा जाएगा।
शाम 3.30 बजे पहले दौर का चुनाव होगा, जिसमें सांसद अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट करेंगे।
शाम 6.00 बजे पहले दौर की वोटिंग का परिणाम जारी किया जाएगा।
शाम 6.30 से 8.30 के बीच दूसरे दौर की वोटिंग की जाएही (जरूरी हुआ तो)
रात 9.00 बजे शीर्ष दो उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जाएगा।
मंगलवार 25 अक्टूबर को अगर दोनों उम्मीदवार मैदान में जमे रहते हैं तो टोरी सदस्य वोट देंगे।
शुक्रवार 28 अक्टूबर को नए प्रधानमंत्री और कंजर्वेटिव नेता के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा।

बोरिस जॉनसन की होगी वापसी?
ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को ऋषि सुनक के सामने विपक्षी उम्मीदवार के तौर पर पेश किया जा रहा है। हालांकि, बोरिस जॉनसन ने अभी तक चुनाव लड़ने पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। पिछले कार्यकाल में बोरिस जॉनसन को पार्टीगेट प्रकरण, गंभीर आरोपों का सामना कर रहे नेता की व्हिप के तौर पर नियुक्ति समेत कई मुद्दों को लेकर इस्तीफा देना पड़ा था। तब कंजर्वेटिव पार्टी के नेता ही बोरिस जॉनसन के खिलाफ खड़े हो गए थे। खुद उनके मंत्रिमंडल में वित्त मंत्री के तौर पर शामिल ऋषि सुनक ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद आगामी नेतृत्व चुनाव में बोरिस जॉनसन ने खुलकर ऋषि सुनक का विरोध किया। उन्होंने अपने साथी सदस्यों से ऋषि सुनक को वोट न देने की अपील भी की थी।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...