9.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन-रूस के साथ बढ़ता तनाव अमेरिका के लिए ठीक नहीं, बोले किसिंजर

चीन-रूस के साथ बढ़ता तनाव अमेरिका के लिए ठीक नहीं, बोले किसिंजर

Published on

नई दिल्ली

पिछले दिनों नैन्सी पेलोसी की ताइवान यात्रा के बाढ़ चीन और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया था। दोनों देश एक दूसरे को सीधे धमकी दे रहे थे। वहीं इससे पहले यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस के साथ भी अमेरिका का तनाव बढ़ा नजर आया। दुनिया भर के एक्सपर्ट्स ग्लोबल राजनीति पर नजर बनाए हुए हैं। इसी बीच अमेरिका के दिग्गज वयोवृद्ध नेता और पूर्व व‍िदेश मंत्री हेनरी किसिंजर ने इस पर अपनी राय रखी है। उनका मानना है कि चीन और रूस के साथ तनाव चरम पर होना अमेरिका के लिए ठीक नहीं है, यह युद्ध की आहट जैसा है।

दरअसल, बीती सदी में अमेरिका के बेहद प्रभावशाली नेताओं में से एक रहे पूर्व विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर ने जो बाइडेन को साफ-साफ चेतावनी दी है कि अमेरिका रूस और चीन के साथ जंग के मुहाने पर खड़ा हो सकता है। 99 साल के हेनरी किसिंजर ने यह चेतावनी ऐसे समय पर दी है जब यूक्रेन और ताइवान को लेकर अमेरिका और रूस तथा चीन के बीच रिश्‍ते बहुत तनावपूर्ण हो गए हैं।

असल में वॉल स्‍ट्रीट जनरल के साथ अपने एक साक्षात्कार में हेनरी किसिंजर ने कहा कि हम चीन और रूस के साथ जंग की कगार पर हैं जिसे आंशिक रूप से पैदा किया गया है। हेनरी किसिंजर ने कहा कि अमेरिका के नेता आज के राजनीतिक वातावरण में एक दिशा निर्धारित करने में परेशानी का सामना कर रहे हैं और मेरा मानना है कि इससे वैश्विक तनाव बढ़ रहा है।

किसिंजर ने जो बाइडेन प्रशासन से अनुरोध किया कि वे राजनयिक यथास्थिति को मजबूती के साथ बनाए रखें। किसिंजर ने कहा कि अमेरिकी नेता और वोटर आज दुश्‍मन के साथ स्थिर राजनयिक बातचीत को बनाए रखने के दौरान निजी रिश्‍तों को अलग करने में समस्‍या का सामना कर रहे हैं। उधर पेलोसी की यात्रा के 12 दिन बाद अमेरिकी सांसदों का एक और प्रतिनिधिमंडल ताइवान का दौरा कर रहा है।

जहां एक तरफ पेलोसी के दौरे पर चीन ने सख्त आपत्ति जताई थी। वहीं इसके बावजूद भी अमेरिकी सांसद ने चीन की चेतावनी का दरकिनार करते हुए ताइपे पहुंच गए हैं। पेलोसी के दौरे के जवाब में चीन ने ताइवान के समुद्र और हवाई क्षेत्र के आसपास मिसाइलें दागी थीं और युद्धपोत तथा लड़ाकू विमान भेजे थे।

Latest articles

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

More like this

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...