19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरॉकेट, मिसाइल, ड्रोन... हिजबुल्लाह के पास है हथियारों का जखीरा, नाम सुनकर...

रॉकेट, मिसाइल, ड्रोन… हिजबुल्लाह के पास है हथियारों का जखीरा, नाम सुनकर घबराता है इजरायल, जंग में किसकी होगी जीत

Published on

बेरूत:

इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच संघर्ष चल रहा है। इजरायल ने हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला बोला है। जिसके बाद हिजबुल्लाह ने भी पलटवार किया है। हिजबुल्लाह ने लगभग 150 ड्रोन और रॉकेट से हमले किए हैं। हिजबुल्लाह ने कहा कि उसने पिछले महीने मारे गए कमांडर फुआद शुकर की हत्या का बदला लिया है। इजरायल ने पहले ही चेतावनी दी थी कि हिजबुल्लाह उस पर हमला कर सकता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या हिजबुल्लाह के पास इतनी ताकत है कि वह इजरायल से भिड़ सके। आइए समझें।

हिजबुल्लाह की स्थापना 1982 में लेबनान के गृहयुद्ध के बीच हुई थी, जो 1975 से 1990 तक चला था। हिजबुल्लाह के जन्म के पीछे ईरान है जो 1979 में इस्लामी क्रांति को निर्यात कर रहा था, ताकि इजरायल का मुकाबला किया जा सके। हिजबुल्लाह पर 1983 में अमेरिकी नौसेनिकों की बैरक पर बमबारी सहित विदेशी ठिकानों पर लगातार हमले करने का आरोप है। ईरान की ओर से इसे पूरा समर्थन मिला हुआ है। ईरान इसे हथियारों के साथ ट्रेनिंग देता है। लेबनान के अंदर इसका बड़ा प्रभाव है। अमेरिका समेत कई पश्चिमी सरकारें इसे एक आतंकी संगठन मानती हैं। लेबनान में इसके सदस्य सरकार का हिस्सा है और संसद में इसके दर्जनों सांसद हैं।

कितना ताकतवर है हिजबुल्लाह
इजरायल के पास हिजबुल्लाह से कहीं बेहतर सेना है। वहीं हिजबुल्लाह के पास 500 किमी तक मारक क्षमता वाली मिसाइलें हैं। हिजबुल्लाह दुनिया में सबसे घातक हथियारों से लैस गैर-सरकारी संगठन है। हिजबुल्लाह के पास सटीक हमला करने वाले रॉकेट, मिसाइल और ड्रोन हैं। उसके पास ऐसे हथियार हैं जो इजरायल के किसी भी हिस्से पर हमला कर सकता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसके पास रॉकेट का विशाल भंडार है, जिसमें 1 लाख से डेढ़ लाख हथियार हैं। हिजबुल्लाह को हथियार और धन ईरान से मिलता है। हिजबुल्लाह के पास करार और शहीद समेत कुल 5 तरह के ड्रोन हैं। इसका सबसे घातक ड्रोन 2000 किमी तक जा सकता है।

कितनी बड़ी है हिजबुल्लाह की फौज
हिजबुल्लाह के पास पोर्टेबल एयर डिफेंस सिस्टम है और जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल है। 2021 में हिजबुल्लाह के नेता हसन नसरल्लाह ने कहा था कि उसके पास 1 लाख लड़ाकों की फौज है। इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज थिंकटैंक ने 2022 में अनुमान लगाया था कि हिजबुल्लाह के 20 हजार एक्टिव और 30 हजार रिजर्व कर्मी हो सकते हैं। इजरायल की बात करें तो CNN की रिपोर्ट के मुताबिक उसके पास 126000 एक्टिव सैनिक हैं। 34000 एयरफोर्स और 9500 नेवी के सैनिक हैं। इजरायल के पास 465000 रिजर्व सैनिक हैं।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...