20 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयलॉस एंजिल्स में पैसा देकर आग बुझाने पर बवाल, जानें पहले कब...

लॉस एंजिल्स में पैसा देकर आग बुझाने पर बवाल, जानें पहले कब सुर्खियों में आए थे निजी फायर फाइटर्स

Published on

नई दिल्ली,

लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी आग ने पूरे अमेरिका को झझकोर कर रख दिया है. करोड़ों की संपत्ति इस आग में राख हो चुकी है. इससे प्रभावित लोगों में हजारों ऐसे लोग हैं जो जाने माने सेलिब्रेटी और सुपर रिच शख्सियत हैं. ऐसे में ये लोग अपनी करोड़ों की हवेलियों को बचाने के लिए निजी फायर फाइटिंग एजेंसियों को लाखों रुपये देकर हायर कर रहे हैं.

लॉस एंजिल्स, जहां झुग्गी-झोपड़ियों और भव्य हवेलियों के बीच गहरी असमानता है, अब वहां एक और नई खाई देखी जा रही है. ये है आग बुझाने के लिए निजी फायरफाइटर्स तक पहुंच. यहां जिनके पास पैसा है, वे अपनी संपत्तियों को बचाने के लिए इन महंगी सेवाओं का सहारा ले रहे हैं, जबकि उनके पड़ोसियों की संपत्तियां राख हो रही हैं.

पहली बार 2018 में सुर्खियों में आए थे निजी फायर फाइटर्स
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक 2018 में, ये निजी फायरफाइटर्स तब सुर्खियों में आए जब उन्होंने किम कार्दशियन और कान्ये वेस्ट की $50 मिलियन की हवेली को वूल्सी वाइल्डफायर से बचाया था. इसके बाद से ही सुपर रिच लोग इन महंगी सेवाओं का इस्तेमाल करने लगे. इसके बाद अब लॉस एंजिल्स की आग में इस तरह के निजी दमकल सेवाओं का का उपयोग शुरू हो गया है. हालांकि, इसके बाद से इन पर आलोचना तेज हो गई है.

‘टू-टियर सिस्टम’ की बहस
लोगों का गुस्सा तब और बढ़ गया जब अमीर व्यक्तियों ने सोशल मीडिया पर अपनी संपत्तियों को बचाने के लिए निजी फायरफाइटर्स की मदद लेने की बात साझा की. प्रॉपर्टी इन्वेस्टर कीथ वासरमैन ने सोशल मीडिया पर मदद मांगी और कहा कि किसी के पास निजी फायर फाइटर्स का संपर्क है? किसी भी कीमत पर हमारी संपत्ति बचानी है. इसके बाद उन्हें तीखी आलोचना का सामना करना पड़ा.

फायरफाइटिंग यूनियनों का विरोध
कैलिफ़ोर्निया प्रोफेशनल फायरफाइटर्स यूनियन के अध्यक्ष ब्रायन राइस ने कहा कि ये कंपनियां जंगलों में आग बुझाने के लिए प्रशिक्षित हैं, शहरों में नहीं. 2018 के नियमों के तहत इन कंपनियों को इमरजेंसी लाइट और सायरन के उपयोग पर रोक लगाई गई.

8.5 लाख प्रति दिन करते हैं चार्ज
निजी फायरफाइटिंग कंपनियां, जो आमतौर पर बीमा कंपनियों या स्थानीय सरकारों के साथ काम करती हैं, अब सीधे अमीर ग्राहकों से संपर्क कर रही हैं. छोटी टीमों के लिए $3,000 प्रतिदिन और 20 व्यक्तियों की बड़ी टीम के लिए $10,000 तक चार्ज किया जा रहा है. कुछ मामलों में यह दर $2,000 प्रति घंटे तक पहुंच गई है. कंपनी Covered 6 के मालिक क्रिस डन के मुताबिक, ‘हमारे फोन लगातार बज रहे हैं’. अमीर ग्राहकों के पास अक्सर स्विमिंग पूल होते हैं, जो पानी की कमी के बीच आग बुझाने के लिए उपयोगी साबित हो रहे हैं.

ऐसी महंगी सेवाओं की हो रही आलोचना
सरकारी फायरफाइटर्स की तुलना में, इन निजी कंपनियों पर आरोप है कि वे संसाधनों की कमी बढ़ा रही हैं. आलोचकों का कहना है कि ये कंपनियां पानी और अन्य संसाधनों पर निर्भर होती हैं, जिनकी पहले से ही कमी है. हालांकि कंपनियां दावा करती हैं कि वे अपने साथ पानी लाती हैं या ग्राहकों के स्विमिंग पूल से पानी लेती हैं, फिर भी लंबे समय तक चलने वाली आग में यह पर्याप्त नहीं होता.

समाज में बढ़ रही गहरी दरार
निजी फायरफाइटिंग कंपनियां अब अमेरिका के 45% फायरफाइटर्स को रोजगार देती हैं. हालांकि, इनकी सेवाएं अमीरों तक सीमित हैं, जिससे समाज में अमीर-गरीब की खाई और बढ़ रही है. लॉस एंजिल्स, जो कभी अमीर और मशहूर हस्तियों की प्रशंसा करता था, अब उनकी नीतियों और कार्यों पर सवाल उठा रहा है. प्राकृतिक आपदाओं के बीच भी असमानता का यह चेहरा लोगों की नाराजगी को और भड़का रहा है.

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...