12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस ने सबमरीन पर लगाए समुद्र के सबसे ताकतवर हथियार, यूक्रेन में...

रूस ने सबमरीन पर लगाए समुद्र के सबसे ताकतवर हथियार, यूक्रेन में आएगी रेडियोएक्टिव सुनामी? खतरे में US-ब्रिटेन

Published on

मॉस्को

रूस ने Poseidon परमाणु सक्षम सुपर टॉरपीडो का पहला सेट तैयार कर लिया है। रूसी न्यूज एजेंसी TASS ने सोमवार को एक अज्ञात रक्षा स्रोत का हवाला देते हुए बताया कि इसे बेलगोरोड परमाणु पनडुब्बी पर तैनात करने के लिए विकसित किया जा रहा है। नए साल की पूर्व संध्या पर अपने भाषण में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों को रूस का ‘सच्चे दुश्मन’ बताया था। पुतिन लगातार संकेत दे रहे हैं कि रूस पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने अटलांटिक में हाइपरसोनिक मिसाइलें भेजी हैं और युद्ध को आगे बढ़ाने के लिए अपने टॉप जनरल को नियुक्त किया है।

अमेरिकी और रूसी अधिकारियों दोनों ने Poseidon को प्रतिशोधी हथियार की एक नई कैटेगरी के रूप में वर्णित किया है। ये तटीय शहरों को तबाह करने के लिए रेडियोएक्टिव सुनामी ट्रिगर करने में सक्षम होती हैं। रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी TASS ने सूत्र के हवाले से कहा, ‘पोसिडॉन्स का पहला सेट तैयार हो गया है और आने वाले समय में इसे बेलगोरोड सबमरीन पर लगाया जाएगा।’ रिपोर्ट के अनुसार टॉरपीडो को ऊर्जा देने के लिए न्यूक्लियर रिएक्टर समेत Poseidon के मुख्य हिस्सों को सफलतापूर्वक तैयार कर लिया गया है।’

टॉरपीडो के नए मॉडल के साथ ट्रेनिंग पूरी
न्यूज एजेंसी ने दावा किया है कि बेलगोरोड न्यूक्लियर सबमरीन के चालक दल ने भी टॉरपीडो के मॉडल के साथ परीक्षण पूरा कर लिया है। रक्षा मंत्रालय ने इस रिपोर्ट पर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है। पुतिन ने 2018 में Poseidon के बारे में पहली बार घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि यह नए प्रकार का रणनीतिक परमाणु हथियार है जिसके पास अपना खुद का परमाणु ऊर्जा का स्रोत होगा।

परमाणु पनडुब्बी से किया जाता है लॉन्च
सार्वजनिक रूप से Poseidon के बारे में कुछ पुष्ट जानकारियां उपलब्ध हैं। यह एक टॉरपीडो और एक ड्रोन के बीच एक क्रॉस है जिसे परमाणु पनडुब्बी से लॉन्च किया जा सकता है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने 24-मीटर Poseidon के कुछ वीडियो जारी किए हैं, जिसे नाटो Kanyon के नाम से जानता है। Poseidon K-329 Belgorod पर लगाया जाएगा, जो एक खास तरह की न्यूक्लियर सबमरीन है जिसे सेवमाश शिपयार्ड ने बनाया है।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...