8.8 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययूक्रेन से हर मोर्चे पर 19 साबित हो रहे रूस ने उठाया...

यूक्रेन से हर मोर्चे पर 19 साबित हो रहे रूस ने उठाया बड़ा कदम, क्या अब मिलेगी जीत?

Published on

मॉस्को

यूक्रेन के खिलाफ जंग छेड़ने वाला रूस अभी तक की लड़ाई में लगभग हर मोर्चे पर 19 साबित हुआ है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भी इस बात का अंदाजा लग गया है कि लड़ाई में वो पीछे हो रहे हैं। ऐसे में उन्होंने शनिवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए देश के वायुसेना प्रमुख सर्गेई सुरोविकिन को यूक्रेन में लड़ रहे सभी सैनिकों का कमांडर बना दिया है।

सर्गेई की नियुक्ति के बाद से रूस ने एक बात तो साफ कर दिया है कि वो यूक्रेन के खिलाफ जंग तेज करने के साथ-साथ कुछ बड़ा करने के विचारों पर आगे बढ़ रहा है। रूसी मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, सुरोविकिन 55 साल के हैं। उनका जन्म साइबेरिया के नोवोसिबिर्स्क में हुआ है।

पिछले कुछ हफ्तों में यूक्रेन रूस के साथ जंग में बढ़त बनाता हुआ नजर आया है। यूक्रेन ने लाइमैन शहर समेत कई अन्य उन क्षेत्रों पर अपना कब्जा फिर से जमा लिया है जो हमले के बाद रूसी सेना के कब्जे में थे। लाइमैन यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव से 160 किलोमीटर (100 मील) दक्षिण पूर्व में है।

लाइमैन परिवहन का प्रमुख केंद्र भी है। रूस के लिए यह जमीनी रास्ते के जरिए संचार और रसद पहुंचाने का आसान रास्ता भी था। लाइमैन पर बढ़त बनाने के बाद यूक्रेनी सेना की नजर लुहान्सक पर है। फिलहाल यह क्षेत्र भी रूसी सेना के कब्जे में है लेकिन यूक्रेनी सेना का काउंटर अटैक जारी है।

– रूस को क्रीमिया प्रायद्वीप से जोड़ने वाले एक पुल पर शनिवार को विस्फोट होने के बाद आग लग गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और पुल आंशिक रूप से ढह गया। क्रीमिया के जरिए ही रूस यूक्रेन के दक्षिणी हिस्से में युद्ध के लिए साजो-सामान भेजता है। क्रीमिया प्रायद्वीप की रूस समर्थित क्षेत्रीय संसद के अध्यक्ष ने इसके लिए यूक्रेन पर आरोप लगाया है, हालांकि रूस ने इसके लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। यूक्रेनी अधिकारी समय-समय पर इस पुल पर हमला करने की धमकी देते रहे हैं और कुछ ने इस हमले की सराहना भी की है, लेकिन यूक्रेन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।

– सितंबर महीने की शुरुआत में यूक्रेन सेना पूर्वोत्तर के खार्किव में जबरदस्त काउंटर अटैक करते हुए रूसी सेना को पीछे धकेल दिया था। इसी के साथ यूक्रेन एक बार फिर हजारों वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर फिर से अपना कब्जा जमा लिया। इसके साथ-साथ रूसी सेना यूक्रेन के दक्षिणी खेरसॉन क्षेत्र के साथ-साथ पूर्व यूक्रेन में लाइमैन ट्रांसफोर्ट हब पर कब्जे से भी हाथ धो लिया है। इन असफलताओं की वजह से रूसी सेना के नेतृत्व और उसकी रणनीति पर सवाल उठने लगे थे।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...