8.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयट्रंप के जीतते ही नरम पड़ा रूस, पुतिन के मंत्री ने दिया...

ट्रंप के जीतते ही नरम पड़ा रूस, पुतिन के मंत्री ने दिया बड़ा बयान, क्या दुश्मनी अब दोस्ती में बदलेगी?

Published on

कीव

रूस के उप विदेश मंत्री ने कहा है कि उनका देश यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के लिए अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्तावों को सुनने के लिए तैयार है। इस बीच, यूक्रेन के शहर ओडेसा में एक रूसी ड्रोन हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। वहीं, यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख ने अमेरिका में नेतृत्व परिवर्तन के बाद यूक्रेन को समर्थन देने के लिए कीव में वार्ता की।

रूसी उप प्रधानमंत्री ने क्या कहा
रूसी उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने कहा कि मॉस्को और वाशिंगटन, रूस-यूक्रेन युद्ध पर गोपनीय माध्यम से बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह संवाद बाइडन प्रशासन या ट्रंप और उनके आगामी प्रशासन के सदस्यों के साथ था। रयाबकोव ने शनिवार को रूसी सरकारी समाचार एजेंसी ‘इंटरफैक्स’ को दिए साक्षात्कार में कहा कि रूस, यूक्रेन पर ट्रंप के प्रस्तावों को सुनने के लिए तैयार है, बशर्ते कि ये ”समझौते के लिए आगे बढ़ने के विचार हों, न कि कीव शासन को सभी प्रकार की सहायता देने के संबंध में।”

रूस-यूक्रेन में अब भी जंग जारी
ओडेसा के क्षेत्रीय गवर्नर ओलेह किपर ने कहा कि काला सागर से लगे शहर में ऊंची आवासीय इमारतें, निजी मकान और गोदाम ड्रोन के टकराने से क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि ड्रोन को मार गिराया गया था या वह खुद गिरा। यूक्रेन की वायुसेना के अनुसार, 10 यूक्रेनी क्षेत्रों में 32 रूसी ड्रोन को मार गिराया गया, जबकि 18 खुद गिर गए, जो संभवतः इलेक्ट्रॉनिक रूप से जाम हो गए थे।

रूस का हवाई अभियान हुआ तेज
रूस ने हवाई अभियान को तेज कर दिया है, जिसके बारे में यूक्रेनी अधिकारियों का कहना है कि उन्हें इसका मुकाबला करने के लिए पश्चिमी देशों की और मदद की आवश्यकता है। हालांकि, इस बात को लेकर संदेह गहरा रहा है कि कीव नये अमेरिकी प्रशासन से क्या उम्मीद कर रहा है।

यूक्रेन को सहायता रोक सकते हैं ट्रंप
ट्रंप ने बार-बार, यूक्रेन को दी जा रही अमेरिकी सहायता के मुद्दे को उठाया है, युद्ध को समाप्त करने का अस्पष्ट संकल्प लिया है और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की प्रशंसा की है। हालांकि, यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख जोसेप बोरेल ने शनिवार को कीव की यात्रा के दौरान यूक्रेन को समर्थन का फिर से भरोसा दिलाया। रूस में रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सात रूसी क्षेत्रों में 50 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराये गए।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...