8.3 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययूक्रेन के इस इलाके में बुरी तरह घिरी रूसी सेना, मंडरा रहा...

यूक्रेन के इस इलाके में बुरी तरह घिरी रूसी सेना, मंडरा रहा मौत का संकट

Published on

कीव

रूसी राष्ट्रपति पुतिन द्वारा यूक्रेन के कई इलाकों पर कब्जा किए जाने के बाद से यूक्रेनी सेना आक्रामक रुख अपना रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से यूक्रेनी बलों ने देश के दक्षिण में अपनी सबसे बड़ी सफलता हासिल की है। सोमवार को यूक्रेनी सेना ने रूसी डिफेंस लाइन को भेदते हुए नीप्रो नदी के किनारे तेजी से बढ़त हासिल की है। यूक्रेनी सेना की इस बढ़त से हजारों रूसी जवानों पर भूख से और हथियारों की कमी से मरने का संकट मंडरा रहा है। दरअसल यूक्रेनी सेना ने जिस नीप्रो नदी के किनारे बढ़त हासिल की है उसी रास्ते से रूसी सैनिकों के लिए सप्लाई आती है। अब रूसी सैनिकों पर सप्लाई का संकट मंडराने लगा है।

पुतिन ने परमाणु युद्ध तक की धमकी दी
यूक्रेन ने भले ही अपनी बढ़त की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की, लेकिन रूसी सूत्रों ने स्वीकार किया कि एक यूक्रेनी टैंक नदी के पश्चिमी तट के साथ दर्जनों किलोमीटर आगे बढ़ गया है। उन्होंने रास्ते में कई गांवों पर कब्जा कर लिया है। यूक्रेनी सेना के लिए यह एक नई सफलता है। इससे पहले उसने देश के पूर्वी हिस्सों में भी कई जगहों से रूसी सेना को खदेड़ने का दावा किया था। पुतिन द्वारा यूक्रेन के चार हिस्सों के रूस में विलय को मंजूरी देने के साथ ही युद्ध के खतरनाक स्तर पर पहुंचने की आशंका बढ़ गई है। पुतिन ने परमाणु युद्ध तक की धमकी दी है। इससे यूक्रेन भी नाटो की सदस्यता की प्रक्रिया को तेज करने का औपचारिक आवेदन करने को प्रोत्साहित हुआ है।

कई बस्तियों पर यूक्रेनी बलों का कब्जा
रूस ने यूक्रेन के खेरसॉन प्रांत के कई इलाकों को अपने कब्जे में लिया हुआ है। रूस ने इस इलाके में व्लादिमीर साल्डो नाम के एक नेता को प्रमुख के तौर पर घोषित किया हुआ है। व्लादिमीर साल्डो ने रूसी सरकारी टेलीविजन को बताया, “जानकारी यह है कि स्थिति बेहद तनावपूर्ण है। सीधे शब्दों में कहूं तो हां, उन्हें (यूक्रेन) असल में में सफलताएं मिलीं हैं। एक बस्ती है जिसे दुडचानी कहा जाता है। यब ठीक नीप्रो नदी के किनारे है। यही वह क्षेत्र है जहां उन्हें एक सफलता मिली है। ऐसी बस्तियां हैं जिन पर यूक्रेनी बलों का कब्जा है।”

यूक्रेनी सैनिकों को देश के दक्षिणी खेरसॉन क्षेत्र में नई बढ़त मिली है और सोमवार को भी उनका यह अभियान जारी रहा, जो मॉस्को के लिए असहज स्थिति पैदा कर रहा है। कीव के अधिकारियों और विदेशी पर्यवेक्षकों ने यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि खेरसॉन वह क्षेत्र है जिसका रूस विलय करना चाहता है। यूक्रेन के लिए खेरसॉन मुश्किल युद्ध का मैदान साबित हुआ है और यहां, पिछले महीने देश के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर फतह हासिल करने के मुकाबले उसे अपेक्षाकृत धीरे-धीरे सफलता मिल रही है।

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...