13.8 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूसी प्रलय का स्टेशन अचानक हुआ सक्रिय, 'द बजर' ने 24 घंटे...

रूसी प्रलय का स्टेशन अचानक हुआ सक्रिय, ‘द बजर’ ने 24 घंटे में भेजे 4 रहस्यमय संदेश, क्या परमाणु युद्ध का संकेत?

Published on

मॉस्को:

रूस के सीक्रेट प्रलय बंकर की अचानक सक्रियता ने रणनीतिकारों के बीच हलचल मचा दी है। सोवियत युग के रेडियो स्टेशन UVB-76 या ‘द बजर’ ने पिछले 24 घंटे में चार गुप्त संकेत भेजे हैं। सोवियत खुफिया एजेंसी केजीबी शीत युद्ध के चरम पर 70 के दशक से इस रेडियो स्टेशन का इस्तेमाल गुप्त संदेशों का आदान-प्रदान करने के लिए करती रही थी। अब एक बार फिर इसकी सक्रियता ने चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। रेडियो स्टेशन की गतिविधि पर नजर रखने वाली टेलीग्राम चैनल यूवीबी-76 लॉग ने ये जानकारी दी है।

स्टेशन से चार गुप्त संदेश
चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, 15 अप्रैल को रेडियो स्टेशन ने चार कोड वर्ड को संकेत के रूप में भेजा। ये चार शब्द हैं- नेप्च्यून, थाइमस, फॉक्सक्लॉक और नूताबू। 24 घंटे के भीतर चार गुप्त संदेशों को दुर्लभ अवसर माना जाता है। हालांकि, अभी तक इन संदेशों के संकेतों का स्पष्ट पता नहीं चला है, लेकिन अटकलें हैं कि वे गुप्त सैन्य अभियानों या फिर परमाणु प्रोटोकॉल से जुड़े हैं।

24 घंटे एक्टिव रहती है फ्रीक्वेंसी
यूवीबी-76 की विशेषता इसकी भयानक आवाज है, जो सप्ताह के सातों दिन और चौबीसों घंटे गूंजती रहती है। ऐसा कहा जाता है कि जब तक परमाणु हमले जैसा कुछ बड़ा न होने वाला हो, यह शॉर्टवेब स्टेशन आमतौर पर एक स्थिर ध्वनि के अलावा कुछ भी नहीं भेजता है। हालांकि, फरवरी में रेडियो स्टेशन ने 24 घंटे के भीतर 25 संदेश भेजे।

कई लोगों का मानना है कि यह रेडियो स्टेशन वास्तव में एक सैन्य संचार उपकरण है, जो संभवतः दूरस्थ स्टेशनों के साथ संचार करने या कुछ सैन्य इकाइयों को सक्रिय करने के लिए उपयोग किया जाता है। वहीं, कुछ तो यह भी मानते हैं कि एक सिस्टम का हिस्सा है, जो रूस पर हमले की स्थिति में स्वचालित रूप से सैन्य प्रतिक्रिया को सक्रिय कर देगा।

क्या है यूवीबी-76 स्टेशन?
इलेक्ट्रॉनिक युद्ध पर शोध करने वाले प्रोफेसर डेविड स्टुपल्स ने द सन को बताया कि यूवीबी-76 एक हाई फ्रीक्वेंसी वाला बैंड है। इसे पूरे रूसी क्षेत्र में सुना जा सकता है। एक्सपर्ट का कहना है कि इसका फायदा यह है कि इस तरह के सिग्नल को उपग्रहों या इंटरनेट के बिना प्रसारित किया और सुना जा सकता है। इससे पुतिन और उनके जासूसों के लिए सैन्य खुफिया जानकारी को रेडार के नीचे भेजना आसान हो जाता है। प्रोफेसर स्टुपल्स ने कहा, सिग्नल कभी भी वायुमंडल के बाहर नहीं जाता है।

इस स्टेशन से लगातार संचार को जारी रखने के पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने कहा, अगर प्रसारण बंद हो गया और फ्रीक्वेंसी का उपयोग करने के लिए स्वतंत्र हो गया तो कोई भी संकेत छीन सकता है। प्रोफेसर स्टुपल्स ने बताया कि एकमात्र तरीका जिससे आप की उपलब्धता सुनिश्चित कर सकते हैं, उस पर प्रसारण जारी रखना है। इसलिए रूस जो कर रहा है, वो इस फ्रीक्वेंसी को रिजर्व कर रहा है।

Latest articles

मप्र ऊर्जा विभाग ने लॉन्च किया ‘सोलर चाचा’ WhatsApp चैटबॉट, 2 लाख सोलर के आवेदन आए

भोपाल। मध्यप्रदेश ऊर्जा विभाग ने लोगों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरुक करने के...

मध्य प्रदेश में आग उगल रहे सूरज, पारा पहुंचा 45 डिग्री पार

भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।...

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...