9.6 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस के ड्रोन यूक्रेन की राजधानी में मचा रहे तबाही, ढाई महीनों...

रूस के ड्रोन यूक्रेन की राजधानी में मचा रहे तबाही, ढाई महीनों से कीव के रातों की नींद उड़ी, दहशत में रह रहे लोग

Published on

कीव

रूस और यूक्रेन के युद्ध को ढाई साल से ज्यादा हो चुके हैं। लेकिन इस समय यूक्रेन की राजधानी कीव में लोग खौफ में रह रहे हैं। पूरी रात हवाई हमले के सायरन कीव में सुनाई देते हैं। सितंबर 1 से लेकर अब तक सिर्फ 14 अक्टूबर को छोड़कर हर रोज मिसाइल और ड्रोन हमले रूस ने किए हैं। कीव में 45 लाख की आबादी रहती है, जिसे लगभग हर रोज बम शेल्टर में शरण लेना पड़ता है। नवंबर के पहले सप्ताह में ही सायरन 40 घंटे तक बजे।

यूक्रेन के डिफेंस सिस्टम ने शनिवार को एक ही रात में 145 ड्रोन तबाह किए, जो दिखाता है कि रूस बड़े पैमाने पर आक्रमण बढ़ा रहा है। वहीं ऐसा तब हो रहा है जब अमेरिका और यूरोप से भविष्य में समर्थन को लेकर गहरी अनिश्चितता बनी हुई है। खार्कीव, जापोरिज्जिया और ओडेसा शहरों को भी हाल के हफ्तों में ड्रोन और मिसाइल हमलों का सामना करना पड़ा है। रूस के हमले नुकसान पहुंचाने से ज्यादा दहशत फैलाने वाले हैं, ताकि लोगों पर मनोवैज्ञानिक दबाव बढ़े।

दहशत में कीव के लोग
रूस के हमले के कारण सड़कें खाली हो जाती हैं, स्कूल बंद होते हैं और बिजनेस पर मलबा गिरने की संभावना रहती है। शहरों पर हमले तब बढ़े हैं जब रूसी सेनाएं डोनेस्क में लगातार बढ़त हासिल कर रही हैं। जबकि यूक्रेनी यूनिट सैनिकों की कमी से जूझ रही है। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक कीव की रहने वाली विक्टोरिया कोवलचुक ने कहा कि ये रातें अंतहीन लगती हैं।

वहीं उनका बेटा टीयो भयभीत है। अलार्म की आवाज से ही वह बाथरूम में छिप जाता है या फिर शरण के लिए बेसमेंट में चला जाता है। विक्टोरिया ने कहा कि उन्हें याद भी नहीं कि आखिर उन्होंने चैन से नींद कब ली थी।

यूक्रेन भी कर रहा ड्रोन हमला
कई एयर डिफेंस बैटरियों को स्वयंसेवकों की ओर से चलाया जाता है। इनमें से एक को यूक्रेन के सुप्रीम कोर्ट के जजों में से एक यूरी चुमाक भी चलाते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा कि हम दो साल से सुरक्षा करने में लगे हैं। लेकिन पिछले दो से तीन महीनों में ड्रोन के हमले बढ़ गए हैं। ड्रोन काफी नीचे उड़ते हैं जिन्हें वह बंदूक से निशाना बनाते हैं।

इस बीच यूक्रेन ने भी ड्रोन के इस्तेमाल से रूसी सेना को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। अकेले अक्टूबर में 52,000 से ज्यादा दुश्मन के ठिकानों को नष्ट या क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। हालांकि सैन्य विश्लेषकों का कहना है कि ड्रोन यूक्रेन की सेना में सैनिकों की कमी की भरपाई नहीं कर सकते। जैसे-जैसे सर्दियां आ रही हैं, यूक्रेन के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन महत्वपूर्ण लेकिन अनिश्चित होता जा रहा है।

Latest articles

पीएसयू की विरासत से निकले पावर ग्रिड के नए सीएमडी

भोपाल/हैदराबाद।पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी)  बुर्रा वामसी...

मैनिट चौराहे का होगा सौंदर्यीकरण, बाउंड्रीवाल भी बनेगी— निगम परिषद अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

भोपाल।शहर के मैनिट चौराहे का जल्द ही सौंदर्यीकरण होगा। यहां एक बाउंड्रीवाल भी बनाई...

मंत्री व महापौर ने किया नेत्र ज्योति यज्ञ का शुभारंभ

भोपाल।पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा गौर व महापौर मालती राय ने रविवार...

जंतर-मंतर पर ईपीएस-95 पेंशनभोगियों का बड़ा प्रदर्शन, न्यूनतम पेंशन 7,500 रुपये करने की मांग तेज

नई दिल्ली।निवृत्त मान कर्मचारी 1995 पेंशन समन्वय समिति के बैनर तले आज राजधानी दिल्ली...

More like this

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

हांगकांग में 35 मंजिलों वाली 8 इमारतें जलकर खाक, 44 लोगों की मौत

हांगकांग।हांगकांग के ताइ पो जिले में एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग...

ऑस्ट्रेलिया में सड़क हादसा, भारतीय महिला की मौत

मेलबर्न।ऑस्ट्रेलिया में तेज रफ्तार वाहन ने पैदल जा रही भारतीय महिला को टक्कर मार...