3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस का यूक्रेन पर सबसे घातक मिसाइल हमला, ओडेसा शहर में 14...

रूस का यूक्रेन पर सबसे घातक मिसाइल हमला, ओडेसा शहर में 14 लोगों की मौत, 46 घायल

Published on

मॉस्को:

रूस के हमले में यूक्रेन में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है। यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया है कि शुक्रवार को रूस ने ओडेसा शहर में मिसाइल हमले किए। शहर में नागरिक बुनियादी ढांचे पर हुए इन हमलों में 14 लोग मारे गए और 46 घायल हो गए। यूक्रेन ने इसे मॉस्को का अब तक का सबसे घातक हमला कहा है। क्षेत्रीय गवर्नर ओलेह किपर ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर कहा है कि रूसी मिसाइल हमले में मरने वालों में स्थानीय निवासियों के अलावा एक डॉक्टर और राहतकर्मी भी शामिल है। उन्होंने कहा कि ओडेसा में 10 घर और कुछ दूसरी इमारते हमले में क्षतिग्रस्त हुए हैं।

रूस ने हाल के हफ्तों में यूक्रेन के दक्षिणी शहर पर अपने हमले तेज कर दिए हैं। रूसी सेना लगभग हर दिन ड्रोन या मिसाइलें लॉन्च कर रहा है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को रूस की ओर से आवासीय इमारत पर हमला किया। हमले की सूचना पर राहतकर्मी और डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची। ये टीमें लोगों को निकालने और इलाज के काम में जुटी थीं, इसी दौरान एक और मिसाइल दाग दी गई। इस मिसाइल की जद में मेडिकल कर्मी और राहत-बचाव दल के लोग भी आ गए।

ओडेसा यूक्रेन के लिए बेहद अहम
ओडेसा, यूक्रेन के सबसे बड़े बंदरगाहों में से एक है और रणनीतिक तौर पर बेहद अहम है। ऐसे में ओडेसा लगातार रूसी हमलों का लक्ष्य रहा है। खासतौर से मॉस्को के संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता वाले समझौते को छोड़ने के बाद उसने ओडेसा पर हमले तेज किए हैं। शुक्रवार के हमले के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति के चीफ ऑफ स्टाफ एंड्री यरमक ने टेलीग्राम पर लिखा, “ओडेसा में रूसी आतंक दुश्मन की कमजोरी का संकेत है, जो यूक्रेनी नागरिकों के खिलाफ ऐसे समय में लड़ रहा है जब वह अपने क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा की गारंटी नहीं दे सकता है।”

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...