8.3 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसऊदी अरब ने किया ये ऐलान, भारतीय मुसलमान भी होंगे खुश

सऊदी अरब ने किया ये ऐलान, भारतीय मुसलमान भी होंगे खुश

Published on

नई दिल्ली,

सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्री डॉ. तौफीक बिन फौजान अल-राबिया ने रविवार को उज्बेकिस्तान दौरे पर उमरा के लिए जारी वीजा की वैधता को अगले तीन महीने के लिए बढ़ाने की घोषणा की है. इस घोषणा से भारत से उमरा के लिए जाने वाले हजारों भारतीय मुसलमानों के साथ-साथ विश्व के लाखों मुसलमानों को राहत मिलने के आसार हैं.

पहले भी उमरा को लेकर दी गई थी छूट
सऊदी अरब सरकार इससे पहले भी उमरा के लिए देश आने वालों के लिए राहत दी थी. इससे पहले यह वैधता एक महीने के लिए बढ़ाई गई थी. सऊदी सरकार ने ऐलान किया था कि अब लोग किसी भी वीजा पर सऊदी आकर उमरा कर सकते हैं. इससे पहले उमरा के लिए स्पेशल वीजा लेना पड़ता था जिसका समय एक महीने का होता था.

यात्रा को सुगम बनाने के लिए लांच किया नुसुक प्लेटफार्म
सऊदी आने वाले लोगों के लिए यात्रा सुगम हो, इसके लिए 26 सितंबर को हज और उमरा मंत्रालय ने एकीकृत इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफार्म नुसुक ( Nusuk) गेटवे लांच किया. इस प्लेटफार्म का उपयोग यात्रा और उमरा वीजा के कार्य में तेजी लाने के लिए किया जाएगा. इससे पहले Eatmarna ऐप के जरिए अपॉइंटमेंट बुक करानी होती थी.

पांच साल या उससे अधिक उम्र के बच्चों को मिली अनुमति
सऊदी सरकार ने उमरा में शामिल होने वाले बच्चों के लिए कुछ शर्तों के साथ उम्र-सीमा निर्धारित कर दी है. पांच या पांच साल से अधिक उम्र के बच्चे उमरा के लिए वीजा प्राप्त कर सकते हैं. लेकिन उन्हें माता-पिता के साथ ही मस्जिद में प्रवेश करने की अनुमति होगी. भारत में पहले से ही बच्चे और 45 साल से कम उम्र की महिलाओं को मेहरम ( पुरुष साथी ) के साथ ही जाने की अनुमति है.

10 लाख से ज्यादा लोगों के आने की उम्मीद
सऊदी सरकार ने उम्मीद जताई है कि इस साल 10 लाख से ज्यादा मुस्लिम तीर्थयात्री उमरा में शामिल होंगे.

क्या है उमरा
उमरा एक तरह की धार्मिक यात्रा ही है, जो हज से थोड़ा अलग है लेकिन इसे कोई भी कर सकता है. शर्त बस यह है कि हज की अवधि के बीच उमरा नहीं किया जा सकता है. इस यात्रा की अवधि सिर्फ 15 दिनों की होती है. इन 15 दिनों में उमरा यात्री आठ दिन मक्का और सात दिन मदीना में बिताते हैं और धर्म अनुसार कार्यों को पूरा करते हैं. आमतौर पर माना जाता है कि हज पर जाने वाले लोग उमरा भी करते हैं, हालांकि, ये अनिवार्य नहीं है.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...