8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसऊदी ने हज सीजन में ऐसे लोगों की मक्का में एंट्री पर...

सऊदी ने हज सीजन में ऐसे लोगों की मक्का में एंट्री पर लगाई रोक, न मानने पर मिलेगी ऐसी सजा

Published on

नई दिल्ली,

हज सीजन में अगर आप यात्रा वीजा पर सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का जाना चाहते हैं तो नहीं जा सकेंगे. सऊदी अरब के गृह मंत्रालय ने कहा है कि यात्रा वीजा रखने वाले यात्रियों को हज सीजन में मक्का में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी. मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ये प्रतिबंध 23 मई से लेकर 21 जून तक लागू रहेगा.

सऊदी की सरकारी न्यूज एजेंसी सऊदी प्रेस एजेंसी के अनुसार, यात्रा वीजा में सऊदी आए विदेशियों से अनुरोध किया गया है कि वो हज सीजन में मक्का की यात्रा न करें. मंत्रालय ने कहा है कि मक्का में जाकर हज करने के इच्छुक किसी भी व्यक्ति को हज परमिट की जरूरत होगी क्योंकि यात्रा वीजा के तहत हज करने की अनुमति नहीं है.

उमरा के लिए भी रेजिस्ट्रेशन हुआ बंद
मंत्रालय के हवाले से सऊदी गजट की रिपोर्ट के लिखा गया, हज और उमरा मंत्रालय ने हज परमिट जारी करने वाले ऑनलाइन पोर्टल Nusuk ऐप के जरिए उमरा परमिट भी जारी करना बंद कर दिया है. सऊदी अधिकारियों ने कहा है कि यात्रा वीजा लेकर मक्का में प्रवेश करने वालों को कड़ी सजा दी जाएगी और उन्हें भारी जुर्माना भी देना होगा.

मंत्रालय ने इस हफ्ते की शुरुआत में एक बयान में कहा, ‘हज नियमों को तोड़ने पर कड़ा दंड दिया जाएगा. हज परमिट के बिना मक्का और पवित्र स्थलों में पकड़े गए लोगों पर $2,666 (2 लाख 22 हजार 651 रुपये) का जुर्माना लगाया जाएगा. यह जुर्माना सभी नागरिकों, सऊदी निवासियों और विदेशियों पर लागू होगा. बार-बार उल्लंघन करने वालों के लिए जुर्माना दोगुना हो जाएगा. सऊदी में रह रहे विदेशी अगर नियम तोड़ते हैं तो उन्हें वापस उनके देश भेज दिया जाएगा और सऊदी में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा.’

वहीं, हज परमिट के बिना मक्का में हज करने वालों को ले जाते हुए पकड़े गए किसी भी व्यक्ति को छह महीने तक की कैद और 50,000 सऊदी रियाल (11 लाख, 13 हजार 352 रुपये) का जुर्माना भरना होगा.

हज 2024 कब किया जा रहा है?
इस बार हज 14-19 जून के बीच किया जा सकेगा. हज के लिए परमिट Nusuk प्लेटफॉर्म से लिया सकता है.हज सऊदी अरब के पवित्र इस्लामिक शहर मक्का स्थित मस्जिद में किया जाता है. इस्लाम में मुसलमानों के लिए जीवन में एक बार हज करना अनिवार्य बताया गया है. कहा गया है कि शारीरिक और आर्थिक रूप से सक्षम मुसलमानों के लिए जीवन में एक बार हज करना अनिवार्य है.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...