7.4 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमेरे चारों बच्चों को पाकिस्तान भेजो… कश्मीर टेंशन के बीच भारत से...

मेरे चारों बच्चों को पाकिस्तान भेजो… कश्मीर टेंशन के बीच भारत से गुहार लगा रहा सीमा हैदर का पूर्व पति गुलाम, और क्या बोला?

Published on

नोएडा

जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने के आदेश दिया है। इस बीच पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर काफी चर्चा में आ गई है। सीमा हैदर को भारत से वापस भेजने पर बहस जारी है, इसी दौरान उसके पूर्व पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में सीमा हैदर के पूर्व पति गुलाम हैदर ने अपने बच्चों को पाकिस्तान भेजने की मांग की। गुलाम ने पीएम मोदी, सीएम योगी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

गुलाम हैदर ने वीडियो जारी कर कहा कि वीजा लेकर गए लोगों को भारत वापस भेज रहा है। हालांकि अवैध तरीके से भारत में रह रही सीमा हैदर पर कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा। सीमा हैदर के पास जो बच्चे हैं, वो पाकिस्तानी हैं। उन्हें वापस भेजा जाए। भारत-पाकिस्तान विवाद के बीच सीमा और गुलाम हैदर का मामला चर्चा में आ गया है।

अवैध तरीके से रह रही सीमा हैदर: गुलाम
पाकिस्तानी नागरिक गुलाम हैदर की ओर से जारी वीडियो में उसने सीमा हैदर की तरफ इशारा किया। उसकी ओर इशारा करते हुआ गुलाम हैदर ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत में कुछ भी बड़ा हो सकता है। ये बड़ी साजिश है और ये मामला दो मुल्कों के बीच का है। दोनों देशों की आपस में नहीं बनती। सीमा के पहले पाकिस्तानी पति गुलाम ने 37 मिनट 55 सेकेंड्स का वीडियो सोशल साइट पर पोस्ट किया। कहा आपके मुल्क में दो वर्षों से अवैध तरीके से सीमा हैदर रह रही है, उसको जेल भेजा जाए। वहीं सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ट अधिवक्ता डॉ. एपी सिंह के बारे में गुलाम ने कहा कि वो मुल्क का दुश्मन है, उसको सख्त से सख्त सजा दी जाए।

मैं दो साल से चिल्ला रहा
पाकिस्तानी नागरिक गुलाम हैदर ने वीडियो में आगे कहा कि उसका अभी तक सीमा के साथ तलाक नहीं हुआ है। वो मेरे साथ अभी भी निकाह में है। अब फैसले का समय आ गया। सचिन और सीमा को उनके कर्मों का फल मिलेगा। वकील एपी सिंह अपना चेहरा चमकाने के लिए उनका केस देख रहा है, उसको खुद भी नहीं पता कि वो क्या बोलता है। दो वर्षों से मैं इंसाफ के लिए चिल्ला रहा हूं। सीमा अवैध तरीके से घुसकर रबूपुरा में रह रही है, उसे जेल भेजा जाए।

भारत सरकार मेरे बच्चे भेज दे पाकिस्तान
गुलाम हैदर ने कहा कि मेरे चार बच्चों को यहां (पाकिस्तान) भेजा जाना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है। वकील एपी सिंह लोगों को गलत मैसेज देता है। वो इंसान नहीं, हैवान है।गुलाम हैदर ने वीडियो में कहा, मैं हर बार भारत सरकार से विनती करता हूं कि मेरे बच्चों को मेरे पास भेज दें। हाथ जोड़ता हूं, लेकिन एपी सिंह बोलता है कि मैं अपने बच्चों को मारूंगा। अरे वो बच्चे मेरे जिगर के टुकड़े हैं। मैंने उनके लिए कितना कुछ किया। दो वर्षों से लगातार परेशान हूं। मुझे मेरे बच्चे वापस दिए जाए। वो पाकिस्तानी बच्चे हैं।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...