7.9 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयनाइजीरिया में भीषण बाढ़ ने बरपाया कहर, बाजार और घरों में घुसा...

नाइजीरिया में भीषण बाढ़ ने बरपाया कहर, बाजार और घरों में घुसा पानी… अब तक 115 लोगों की मौत

Published on

नई दिल्ली,

नाइजीरिया के नाइजर राज्य में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. बाजार, घर और सड़कें सभी जलमग्न हो गए हैं. यहां जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. बाढ़ की वजह से अब तक 115 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. ये जानकारी समाचार एजेंसी एपी (AP) ने एक सरकारी अधिकारी के हवाले से दी है. अधिकारी ने बताया कि नाइजर राज्य के मोक्वा नामक मार्केट टाउन में गुरुवार को भीषण बाढ़ आई थी. इसने कई घरों को बर्बाद कर दिया है.

AP के मुताबिक नाइजर राज्य की राजधानी मिन्ना में स्थित इमरजेंसी ऑफिस के चीफ हुसैनी इसाह ने बताया कि अभी भी कई लोग खतरे में हैं और बचाव कार्य शुक्रवार को भी जारी है. इससे पहले मिली शुरुआती जानकारी में मरने वालों की संख्या 20 बताई गई थी, लेकिन हालात बिगड़ने के कारण यह आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है. हुसैनी इसाह ने AP से बातचीत में कहा कि अभी तक 115 शव बरामद किए जा चुके हैं और संख्या बढ़ सकती है.

बताया जा रहा है कि घंटों तक लगातार तेज बारिश के बाद आई बाढ़ ने मोक्वा को पूरी तरह से डुबो दिया. आसपास के एक कस्बे में बांध टूटने से स्थिति और भी गंभीर हो गई. यह कस्बा दक्षिण और उत्तर नाइजीरिया के व्यापारियों और किसानों के लिए प्रमुख व्यापारिक केंद्र माना जाता है.

पिछले साल सितंबर में भी ऐसा ही मामला सामने आया था जब नाइजीरिया के पूर्वोत्तर हिस्से माडुगुरी में भारी बारिश और एक बांध टूटने से 30 लोगों की जान गई थी और लाखों लोग बेघर हो गए थे. उस घटना ने पहले से चल रहे ‘Boko Haram’ संकट को और भी बढ़ा दिया था.

नाइजीरिया में अक्सर बारिश के मौसम में बाढ़ आती है, खासकर नाइजर और बेन्यू नदियों के किनारे बसे इलाकों में इसका असर ज्यादा होता है. सरकार की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी हैं, लेकिन स्थानीय लोगों को अभी भी मदद की सख्त जरूरत है.

Latest articles

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...